दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में भारी भीड़ की वायरल तस्वीर AI जेनरेटेड है
दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवम्बर को INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली शुरू हो चुकी है। महारैली के मंच पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुर खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल है, इस तस्वीर को रामलीला मैदान की रैली का बताया जा रहा है।
क्या लिख रहे हैं लोग?
कांग्रेस नेता ऋतू चौधरी ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘किसी भी अंधभक्तों को कोई शक हो कि आज राहुल गांधी भारत के सबसे बड़े नेता नहीं है, तो वो अपनी भ्रम को दूर कर लें। तुम्हरा महामानव ओहदा लेकर बड़ा बना हुआ है और इधर रागा अपने नाम, काम, ज्ञान और राजनीतिक पकड़ से।’

दीपक ने पोस्ट कर लिखा, ‘रामलीला मैदान प्रातः 9:30 बजे’
Ramleela Ground 9:30 am 💥🔥 #RahulGandhi 💥🔥 #RamlilaMaidan #RamLilaGround https://t.co/EwT5CuoHur
— DEEPAK HUU (@DEEPAKHUU) November 1, 2026
इसके अलावा सानिया, शम्भू, मुकेश नायक, प्रज्जवल कुमार, साहिल, मुरलीधरन गोपाल, राजू प्रजापति, उमेश ठकरान, लल्लू सैनी, ने भी इस तस्वीर को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल के दौरान हमने वायरल तस्वीर का बारीकी से विश्लेषण किया। तस्वीर में मंच पर लिखे शब्दों में कई विसंगतियां नजर आईं। ‘रामलीला मैदान, दिल्ली’ जैसे शब्दों को भी अजीबोगरीब तरीके से लिखा गया था। इसके अलावा, मंच पर लगी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तस्वीर का चेहरा भी असामान्य दिखाई दिया। वहीं, होर्डिंग पर राहुल गांधी की तस्वीर में भी गड़बड़ी नजर आई। तस्वीर में मौजूद इन तमाम विसंगतियों से इसके AI से बनाए जाने की आशंका और मजबूत हुई।

इसके बाद हमने OpenAI के SynthID Detector टूल की मदद से वायरल तस्वीर की जांच की। जांच में टूल ने इस तस्वीर को AI से निर्मित या एडिट किया हुआ पाया। टूल के नतीजे में स्पष्ट रूप से बताया गया कि इस तस्वीर को OpenAI की मदद से बनाया या उसमें बदलाव किया गया है। इससे यह पुष्टि होती है कि वायरल तस्वीर असली नहीं, बल्कि AI की मदद से तैयार की गई है। ध्यान दें कि SynthID, Google DeepMind की विकसित की गई एक तकनीक है, जिसका इस्तेमाल AI से बनाए गए कंटेंट की पहचान करने के लिए किया जाता है।

अपनी पड़ताल के दौरान हमें 1 नवंबर को आयोजित रैली के लिए रामलीला मैदान में तैयार किए गए वास्तविक मंच का एक वीडियो भी मिला। समाचार एजेंसी ने इस वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) के खिलाफ ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन आज रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करेगा। कार्यक्रम स्थल की तस्वीरें।”
VIDEO | Delhi: INDIA bloc to hold mega rally against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar and Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls at Ramlila Maidan today; visuals from the venue. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/IL9GSw9dRy
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2026
समाचार एजेंसी PTI के वीडियो में दिखाई दे रहे मंच का सेटअप वायरल तस्वीर से पूरी तरह अलग है। वास्तविक वीडियो में मंच की बनावट, पीछे लगे बैनर और आसपास की व्यवस्था अलग दिखाई देती है। वहीं, वायरल तस्वीर में मंच का डिजाइन और उस पर लगी तस्वीरें भी वास्तविक वीडियो से मेल नहीं खातीं।

| दावा | 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में उमड़ी भारी भीड़ की यह तस्वीर है। |
| हकीकत | वायरल तस्वीर AI से बनाई गई है। SynthID Detector ने भी इसमें OpenAI से जुड़े AI वॉटरमार्क की पुष्टि की। वहीं, वास्तविक रैली के मंच का सेटअप वायरल तस्वीर से मेल नहीं खाता। |



No Comment! Be the first one.