हरियाणा पुलिस की कार्रवाई का यह वीडियो नूंह हिंसा के बाद का नहीं हैं
हरियाणा के नूंह में हिंसा के मामले के बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में पुलिस प्रशासन के कई वाहन नजर आ रहे हैं, साथ ही पुलिस कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर रही है। इस वीडियो को लोग...
हरियाणा के नूंह में हिंसा के मामले के बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में पुलिस प्रशासन के कई वाहन नजर आ रहे हैं, साथ ही पुलिस कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर रही है। इस वीडियो को लोग नूंह के बाद पुलिस की कार्रवाई बताते हुए शेयर कर रहे हैं हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह वीडियो पुराना है।
AIMIM के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने लिखा कि हरियाणा में जो हो रहा वह ठीक नहीं
हरियाणा में जो हो रहा वह ठीक नहीं @narendramodi @cmohry @mlkhattar @asadowaisi @pankajjha_ @anjanaomkashyap @RubikaLiyaquat @aajtak @ABPNews @ANI pic.twitter.com/tZOLjcvTRg
— Shaukat Ali (@imshaukatali) August 11, 2023
AIMIM नेता वारिस पठान ने लिखा कि किसने अधिकार दिया है इन पुलिसवालों को इसतरह से लाठियों से महिलाओं को मारने का ?? इन जैसे पुलिसवालों के ख़िलाफ़ सख़्त क़ानून कब बनेगा ??
किसने अधिकार दिया है इन पुलिसवालों को इसतरह से लाठियों से महिलाओं को मारने का ??
इन जैसे पुलिसवालों के ख़िलाफ़ सख़्त क़ानून कब बनेगा ?? pic.twitter.com/nblVZF2J9K
— Waris Pathan (@warispathan) August 11, 2023
कांग्रेस नेता मोहम्मद समीर ने लिखा कि मेवात के नूह में कर्फ्यू लगा है, फिर भी पुलिस वाले औरतो, पुरुषों को युवाओं को घरो से उठा कर लेकर जा रहे हैं ! इस हरियाणा पुलिस की एक तरफा कार्रवाई के लिए आवाज़ उठाए !!
*मेवात के नूह में कर्फ्यू लगा है, फिर भी
पुलिस वाले औरतो, पुरुषों को युवाओं को घरो से उठा कर लेकर जा रहे हैं !*इस हरियाणा पुलिस की एक तरफा कार्रवाई के लिए आवाज़ उठाए !! 🇮🇳 @RahulGandhi @ShayarImran #NuhViolence #NuhMewat #CJl pic.twitter.com/5Zv4931UFR
— MOHD_SAMEER_ 🇮🇳 (@Iamsameer_inc) August 11, 2023
इस्लामिष्ट हैंडल IND Story’s ने लिखा कि हरियाणा में जो हो रहा है।,, वह ठीक नहीं इसकी जितनी निंदा की जाए कम है!
हरियाणा में जो हो रहा है।,,
वह ठीक नहीं इसकी जितनी निंदा की जाए कम है! #HaryanaBurning #Haryana #policiers #WomensArt pic.twitter.com/6nnXAMKnlq
— IND Story’s (@INDStoryS) August 11, 2023
काशिफ अर्सलान
ने वीडियो ट्वीट कर लिखा हरियाणा नूंह में पुलिस का कहर पुलिस महिलाओं को
लाठी मार रही है, कुरान को जमीनों में फेंक रहे हैं, महिलाओं से अभद्रता की
हद पार कर दी गयी है। पुनीत कुमार सिंह ने लिखा कि हरियाणा के नूंह में जो हो रहा है आप अपनी आंखों से देखिए, पुलिस के जवान महिलाओं को लाठी मार रहें हैं.
इसके अलावा इस वीडियो को मुजाहिद ने भी शेयर किया है।
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने देखा कि इस वीडियो में सभी पुलिसकर्मी मास्क लगाए हुए हैं। इससे यह तो पता चलता है कि यह वीडियो संभवतः कोरोना संक्रमण के दौर का है। साथ ही वाहनों पर ‘हरियाणा पुलिस’ लिखा हुआ भी नजर आ रहा है।
इसके बाद हमने वीडियो के अलग-अलग हिस्सों के स्क्रीनशॉट्स को गूगल पर रिवर्स सर्च किया तो यह वीडियो हमे लुकमान नाम के एक फेसबुक यूजर की प्रोफाइल पर मिला। लुकमान ने इस वीडियो को 4 जून 2021 को पोस्ट किया था।
![]() |
| लुकमान के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट |
हालाँकि यह वीडियो किस मामले से सम्बंधित है, अभी यह स्पष्ट नहीं हैं। हमने हरियाणा पुलिस से सम्पर्क किया है, जवाब आते ही अपडेट कर दिया जाएगा।
निष्कर्ष: सोशल मीडिया मे पुलिस कार्रवाई से सम्बंधित वायरल वीडियो दो साल से भी ज्यादा पुराना है।
Fact Myths एक स्वतंत्र फैक्ट चेकिंग बेबसाईट है। हम सोशल मीडिया से लेकर मुख्य धारा की मीडिया में चल रही फर्जी खबरों, गलत सूचनाओं, हेट स्पीच और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा के खिलाफ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस लड़ाई में हमे अपनी टीम का विस्तार करना हैं, इसके लिए हम पूरी तरह अपने पाठकों पर निर्भर हैं। आप हमे यहाँ सहयोग कर सकते हैं। Donate: FactMyths@unionbank
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है तो पड़ताल के लिए हमारे व्हाट्सएप नंबर +917895085973 पर भेजें)





No Comment! Be the first one.