फैक्ट चेक: सीएम योगी ने नहीं कही थी ‘यूपी में ना के बराबर कोविड केस’ होने की बात
सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कोरोना लेकर राज्य सरकार की नीतियों पर अपनी बात रखी थी। इसी बीच सोशल मीडिया में एक न्यूज चैनल का ग्राफिक्स वायरल...
सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कोरोना लेकर राज्य सरकार की नीतियों पर अपनी बात रखी थी। इसी बीच सोशल मीडिया में एक न्यूज चैनल का ग्राफिक्स वायरल हुआ जिसमे दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ने यूपी में ‘न के बराबर कोविड केस’ होने की बात कही है।
बेबसाईट न्यूजलोंड्री के पत्रकार अतुल चौरसिया ने न्यूज18 के वायरल ग्राफिक्स को साझा करते हुए लिखा कि इसी मानसिकता के चलते यूपी में श्मशान और कब्रिस्तान फलफूल रहे हैं।
इसी मानसिकता के चलते यूपी में श्मशान और कब्रिस्तान फलफूल रहे हैं। pic.twitter.com/ECWLM26O6k
— Atul Chaurasia (@BeechBazar) April 26, 2021
आम आदमी पार्टी नेता विवेक माहेश्वरी ने ग्राफिक्स को साझा करते हुए लिखा कि यूपी में जांच ना के बराबर, बेड्स ना के बराबर, ऑक्सीजन ना के बराबर, वेंटीलेटर न के बराबर, श्मशान में जगह ना के बराबर, मुख्यमंत्री को प्रदेश की परवाह ना के बराबर… इसलिए कोविड केस भी ना के बराबर.. सबको बता दीजिए, पैनिक न करें।
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने भी ग्राफिक्स को साझा करते हुए लिखा कि PM ने कहा CM ने मान लिया।
एक यूजर ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि अब तो पूरा यकीन हो गया, टकलेश्वर जी गांजे का सेवन करते है।
इसके अलावा यूजर @dimwittedjoke और @alisait69 समेत कई यूजर ने इस ग्राफिक्स को साझा किया है।
क्या है हकीकत?
वायरल ग्राफिक्स समाचार चैनल न्यूज 18 यूपी/उत्तराखंड का है इसीलिए हमने इस ग्राफिक्स की तलाश में यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें सीएम योगी का 24 मिनट का एक वीडियो मिला। इस पूरे वीडियो में 6:55 पर वायरल ग्राफिक्स दिखाया गया है लेकिन हैरानी की बात है कि इस वीडियो में सीएम योगी ने वायरल ग्राफिक्स से सम्बन्धित बात कही ही नहीं है।
वीडियो में 1:45 मिनट से सीएम योगी ने अन्य राज्यों से तुलना करते हुए यूपी में ऑक्सीजन न के बराबर न होने की बात कही है। जिसे चैनल ने ऑक्सीजन की जगह कोविड केस दिखाया है।
पड़ताल में न्यूज 18 का एक ट्विट भी मिला जिसमे चैनल ने अपने गलत ग्राफिक्स को लेकर माफी मांगी है। ट्विट में लिखा, ‘गलत ग्राफिक्स चलने पर हमें खेद है कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जहां ऑक्सीजन की कमी की बात है यूपी में ऑक्सीजन की कमी ना के बराबर है। पर जल्दबाजी में टाइपिंग गलती से ग्राफिक्स में चल गया कि यूपी में कोविड केस ना के बराबर है। इस गलती पर हमें खेद है।’
गलत ग्राफिक्स चलने पर हमें खेद है
कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जहां ऑक्सीजन की कमी की बात है यूपी में ऑक्सीजन की कमी ना के बराबर है। पर जल्दबाजी में टाइपिंग गलती से ग्राफिक्स में चल गया कि यूपी में कोविड केस ना के बराबर है। इस गलती पर हमें खेद है।— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) April 27, 2021
निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि सीएम योगी ने यूपी में ‘न के बराबर कोविड केस’ होने की बात नहीं है कही है। बल्कि समाचार चैनल की गलती से यह भ्रामक स्थिति पैदा हुई है।








No Comment! Be the first one.