युवक को पीट रहा यह शख्स बीजेपी विधायक विपुल दुबे नहीं है
सोशल मीडिया में एक युवक को पीटने का वीडियो वायरल है, इस वीडियो में आसपास कुछ और लोग भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर लोग दावा कर रहे हैं कि भाजपा विधायक विपुल दुबे ने पैसे मांगने पर युवक की पिटाई...
सोशल मीडिया में एक युवक को पीटने का वीडियो वायरल है, इस वीडियो में आसपास कुछ और लोग भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर लोग दावा कर रहे हैं कि भाजपा विधायक विपुल दुबे ने पैसे मांगने पर युवक की पिटाई की है। इस वीडियो को कांग्रेस समर्थक राधा अविनाश, आम आदमी पार्टी विधायक सौरभ भारद्वाज, कुलदीप पांडेय, आयुष ने शेयर किया है।
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अगर ये आम आदमी पार्टी का विधायक होता तो मीडिया एक महीने तक इसे न्यूज़ पर दिखाता। रोज़ प्राइम टाइम पर बहस होती। पूरी पार्टी के चरित्र पर व्याख्यान हो रहा होता ।’
अगर ये आम आदमी पार्टी का विधायक होता तो मीडिया एक महीने तक इसे न्यूज़ पर दिखाता। रोज़ प्राइम टाइम पर बहस होती। पूरी पार्टी के चरित्र पर व्याख्यान हो रहा होता । https://t.co/SmXNiDHGXR
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) June 29, 2024
क्या है हकीकत? इस सम्बन्ध में हमने अप्रैल, 2022 में फैक्ट चेक किया था। पड़ताल में पता चला कि शाहजहांपुर में कुछ लोगों ने एक युवक को बुलाकर उसकी पिटाई की थी।
फैक्ट चेक: भाजपा विधायक विपुल दुबे ने युवक को बेरहमी से पीटा? सोशल मीडिया में गलत दावे के साथ वीडियो वायरल https://t.co/yrxpncxCym
— Fact Myths (@FactMyths) April 25, 2022
इस मामले में मुख्य आरोपी का नाम प्रतीक तिवारी था। पुलिस ने इस मामले में प्रतीक तिवारी व समित्तर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और उनमें से कोई विधायक नहीं था। इस रिपोर्ट को यहाँ पढ़ सकते हैं।




No Comment! Be the first one.