सोशल मीडिया में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में वो पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि वो इस वीडियो में पीएम मोदी और अमित शाह का फ्रेम अलग से डाला गया है।
कांग्रेस कार्यकर्त्ता मिनी ने लिखा, ‘शक्ति सिंह जी ने क्या ग़ज़ब का धोया है’
शक्ति सिंह जी ने क्या ग़ज़ब का धोया है 👇 pic.twitter.com/KMwfKCpkiL
— Mini Nagrare (@MiniforIYC) February 10, 2025
जस्टिस फॉर EWS ने लिखा, ‘शक्ति सिंह जी गोहिल अध्यक्ष (गुजरात कांग्रेस ) कार्य ~ बीजेपी की धुलाई के विशेषज्ञ.’
शक्ति सिंह जी गोहिल अध्यक्ष (गुजरात कांग्रेस )
— Justice For EWS (@LSekhavata) February 9, 2025
कार्य ~ बीजेपी की धुलाई के विशेषज्ञ…🔥😂@shaktisinhgohil @INCGujarat pic.twitter.com/1QKvfOcZy9
ध्रुव राठी सटआयर ने लिखा, ‘शक्ति सिंह जी ने क्या ग़ज़ब का धोया है.’
शक्ति सिंह जी ने क्या ग़ज़ब का धोया है 👇 pic.twitter.com/poKWJ8UZor
— Dhruv Rathee Satire (@DhruvRatheFc) February 9, 2025
इसके अलावा स्वप्निल, अतीफ, सौरभ गौतम, जीतू, बन्ना ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमें 4 फरवरी 2025 को संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो में राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल राष्ट्रपति के अभिभाषण के जवाब में अपना भाषण दे रहे थे। इस वीडियो में पीएम मोदी कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।
इसके बाद हमे पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 4 फरवरी 2025 को प्रसारित एक वीडियो मिला। जिसमें वह लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रख रहे हैं। शक्ति सिंह गोहिल के वायरल वीडियो में पीएम मोदी इसी भाषण के हिस्सों को एडिट कर जोड़ दिया गया है।
पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो में अमित शाह वाला हिस्सा देखा, इस दौरान 31 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा के अभिभाषण मिला। इस भाषण के एक क्लिप को एडिट कर शक्ति सिंह गोहिल के भाषण के साथ जोड़ दिया गया है।
दावा | पीएम मोदी और अमित शाह के सामने कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह ने आलोचना की। |
हकीकत | यह वीडियो एडिटेड है, पीएम मोदी और अमित शाह के के फ्रेम को अलग से कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह के भाषण में जोड़ा गया है। |