Breaking
23 May 2026, Sat

क्या फतेहपुर में ठाकुरों ने कुशवाहा लड़की की जमीन हड़प ली है?

सोशल मीडिया में एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यूपी के फतेहपुर में नीतू कुशवाहा 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गयी। आरोप है कि उसके गाँव के ठाकुरों ने खेत हड़पकर कुशवाहा परिवार को केस में फँसा दिया।

समाजवादी पार्टी समर्थक सूर्या समाजवादी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘गाँव के ठाकुरों ने खेत हड़पकर, कुशवाहा परिवार को केस में फँसा दिया   परेशान होकर फतेहपुर की नीतू कुशवाहा 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर इंसाफ़ माँग रही है   PDA समाज पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है।’

विक्की आजाद ने लिखा, ‘गाँव के ठाकुरों ने खेत हड़पकर, कुशवाहा परिवार को फर्जी केस में फँसा दिया   परेशान होकर फतेहपुर की नीतू कुशवाहा 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर इंसाफ़ माँग रही है   ऐसे अधिकारियो को एनकाउंटर मे मार गिराया जाना चाहिये!’

भावना मौर्य, जीतू कुशवाहा ने भी यही दावा किया है।

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमे सम्बंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो अमर उजाला की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक औंग थाना क्षेत्र के मिराई गांव निवासी ननकी कुशवाहा सुबह करीब 6:30 बजे टावर पर चढ़ गई। युवती का आरोप है कि उसके चचेरे भाइयों महेंद्र, जयेंद्र, भारत और सोनू ने गांव के अवधेश सिंह को जमीन बेच दी। जमीन का सरकारी बंटवारा नहीं हुआ था।

वहीं अवधेश सिंह ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उनका कहना है कि जमीन की रजिस्ट्री विधिवत कराई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले युवती ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। इसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इसी मामले में उन्होंने मानहानि का वाद दायर किया था। उनका कहना है कि जमीन कब्जाने के आरोप झूठे हैं और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

इस प्रकरण में हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवती व उसके चचेरे भाई के साथ भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट से युवती एवं उसकी बहनों के विरुद्ध नोटिस जारी की गई है। जिसका विरोध करते हुए उक्त युवती कानपुर नगर के थाना महाराजपुर थाना क्षेत्र में टावर पर चढ़ने की सूचना पर थाना महाराजपुर, कानपुर नगर पुलिस द्वारा युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया है। प्रकरण वर्ष 2021 से भूमि संबंधी विवाद से संबंधित है, जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। युवती को नियमानुसार सक्षम अधिकारी, न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखने हेतु अवगत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *