सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी बेटी से शादी की बात कर रहा है। उसका कहना है कि हमारे यहाँ का सिंपल एक रिवाज़ है… कि जो भी आदमी पेड़ लगाएगा, पहला फल तो वही खाएगा ना। अब ये शादी से पहले 40 दिन, सवा महीना जो भी है, मेरे साथ रिलेशनशिप में रहेगी। जैसे मैं रहता हूँ… जैसे एक बीवी रहती है, जैसे एक पत्नी रहती है वैसे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर असल घटना बताकर शेयर किया जा रहा है।
अल सुल्तानी ने लिखा, ‘अल्लाह के सिवा कोई ताकत या ताकत नहीं है। अल्लाह की लानत तुम पर और तुम्हारे धर्म पर हो, ऐ गाय और चूहे की पूजा करने वालों। एक भारतीय हिंदू पिता ने अपनी बेटी से शादी की और कहा: “जो कोई भी पौधा लगाता है, उसे उसके फल काटने का पहला हक होता है। इसी तरह, मैं वह हूं जिसने उसे पैदा किया है, इसलिए मुझे पहले उसका आनंद लेने का पूरा हक है।” जब इंटरव्यू लेने वाले ने उससे पूछा: “क्या तुमने उसके साथ सब कुछ किया?” उस आदमी ने जवाब दिया: “इसमें गलत क्या है? यह हमारी हिंदू संस्कृति में एक स्वाभाविक बात है, और यही एकमात्र न्याय है।’

एशिया डिकोड नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘फादर ऑफ द ईयर : एक हिंदू आदमी ने अपनी ही बेटी से शादी की और कहा, “जो इंसान पौधा लगाता है, उसका फल पाने का पहला हक उसी का होता है। वैसे ही, मैंने उसे धरती पर लाया है और मुझे उसके साथ एन्जॉय करने का पूरा हक होना चाहिए।” जब इंटरव्यू लेने वाले ने उससे पूछा, “क्या तुमने उसके साथ सब कुछ किया है?” तो उस आदमी ने जवाब दिया, “इसमें गलत क्या है? यह हमारे हिंदू कल्चर में नॉर्मल है और यही एकमात्र इंसाफ है।” ये लोग कितने बेचारे, जंगली और इंसानियत से कम शैतान हैं!’

एक पाकिस्तानी एक्स हैंडल ने लिखा, ‘एक बहुत बड़ी विपत्ति !!! एक भारतीय पिता अपनी बेटी को उसके साथ वैवाहिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है, और उससे कहता है, “शादी से पहले, महीनों तक अपनी बेटी के साथ ऐसा करना मेरा अधिकार है।” वह इस बात को यह कहकर सही ठहराता है, “जो पेड़ लगाता है, फल खाने का पहला अधिकार उसी का होता है।” उसका दावा है कि हिंदू धार्मिक रीति-रिवाज उन्हें ऐसा करने की अनुमति देते हैं, जबकि लड़की का कहना है कि वह इसके लिए सहमत नहीं है! – क्या ये इंसान भी हैं?’

‘
वहीं इंस्टाग्राम पर saidulla_sagir_shaikh ने पोस्ट कर लिखा, “जितना भी अंधभक्त है, सबके पास वीडियो शेयर करो आप लोग।”

फेसबुक यूजर ताज मोहम्मद अंसारी ने पोस्ट कर लिखा, “जितना भी अंधभक्त है, सबके पास वीडियो शेयर करो आप लोग।”

क्या है हकीकत? अपनी पड़ताल में हमने वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें कन्हैया सिंह नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का एक अन्य वीडियो मिला।

इस वीडियो में यही व्यक्ति अपनी बहु से शादी करने का दावा कर रहा है। हालंकि वीडियो में ठीक 9 सेकेंड पर एक डिस्क्लेमर देखा जा सकता है। जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।

पड़ताल में आगे हमें कन्हैया कश्यप उर्फ कन्हैया सिंह का फेसबुक पेज भी मिला। जिस पर इसी प्रकार के कई स्क्रिप्टेड वीडियो मौजूद हैं। साथ ही फेसबुक पेज के बायो में “Expose Prank Entertainment Video” लिख रखा है।

निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि पिता द्वारा बेटी से शादी करने का यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसे कन्हैया कश्यप उर्फ कन्हैया सिंह ने मनोरंजन और प्रैंक वीडियो के तौर पर बनाया है।

