‘दुनिया के सबसे मूर्ख मतदाता भारत मे रहते हैं- यूरोपियन टाइम्स।’ सोशल मीडिया में इस मैसेज के साथ एक पोस्टकार्ड वायरल हो रहा है, इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यूरोपियन टाइम्स ने भारतीय वोटरों को सबसे मूर्ख बताया है।
कुलदीप सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘क्या इसे कहते हैं भारत का डंका बजना। 35% मूर्खों ने एक मूर्ख के लिए दुनिया भर में देश की नाक कटवा कर रख दी है।’
क्या इसे कहते हैं भारत का डंका बजना। 35% मूर्खों ने एक मूर्ख के लिए दुनिया भर में देश की नाक कटवा कर रख दी है। pic.twitter.com/VUAliQTWWU
— ठाकुर कुलदीप सिंह (स्वतंत्र विचार) (@Ramesh18498367) May 31, 2026
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने ‘European Times’ लिखकर गूगल सर्च किया तो इस नाम की कोई भी वेबसाइट या अखबार नहीं मिला, हालांकि ‘The European Times‘ के नाम से एक वेबसाइट जरूर है। लेकिन वहां भी ऐसा कोई आर्टिकल नहीं है।
इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड पर छपे शख्स की तस्वीर को गूगल रिवर्स सर्च किया तो पता चला कि यह तस्वीर जीन-क्लाउड जुनकर की है, जिसे रॉयटर्स के फोटोग्राफर एरिस ओइकोनोमू ने 30 अगस्त 2018 को ली थी। यह तस्वीर तब खींची गई थी जब जुंकर बेल्जियम के जेनवाल में यूरोपीय आयोग कॉलेज के वार्षिक सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे थे।

इसके बाद हमें मई 2019 में प्रकाशित सीएनएन की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार, सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में, जीन-क्लाउड जुनकर ने यूरोपीय चुनावों की पूर्व संध्या पर ‘मूर्ख राष्ट्रवादियों’ पर जमकर हमला बोला।
सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है, ”कुछ सर्वेक्षणों से पता चलता है कि इस सप्ताह यूरोपीय संघ के सभी 28 देशों में होने वाले चुनावों के बाद लोकलुभावनवादी संसद में सबसे शक्तिशाली समूह बन सकते हैं, जिसका यूरोपीय संघ और पूरे महाद्वीप के भविष्य पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा। ब्रसेल्स स्थित अपने कार्यालय में सीएनएन से बात करते हुए जंकर ने कहा कि ये लोकलुभावनवादी, राष्ट्रवादी, मूर्ख राष्ट्रवादी, अपने ही देशों से प्यार करते हैं।”
हमें जीन-क्लाउड जंकर का एक एक्स पोस्ट भी मिला जिसमें उन्होंने 24 मई 2019 को प्रधानमंत्री मोदी को 2019 के आम चुनाव जीतने पर बधाई दी थी। उन्होंने पोस्ट में यह भी उल्लेख किया कि भारत ने एक बार फिर अपने लोकतांत्रिक संस्थानों की प्रभावशाली जीवंतता का प्रदर्शन किया है। जंकर द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को 2019 के आम चुनाव जीतने पर बधाई देने से संबंधित समाचार रिपोर्ट यहाँ देखी जा सकती हैं।
🇪🇺🇮🇳 Congratulation @narendramodi for the victory in the General Elections & the renewed mandate entrusted to him by the Indian people. #India has again demonstrated the impressive vitality of its democratic institutions. I am looking forward to continue deepening our engagement. pic.twitter.com/VgoiLAUAgL
— Jean-Claude Juncker (@JunckerEU) May 24, 2019
निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि यूरोपियन टाइम्स या यूरोपीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष जीन-क्लाउड जुनकर ने भारतीय मतदाताओं को ‘मूर्ख’ नहीं कहा था।

