Breaking
13 Jun 2026, Sat

थाईलेंड में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी के साथ मारपीट का दावा झूठा है

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो में कुछ महिलाएं एक शख्स को पीटती हुई नजर आ रही हैं। दावा है कि थाईलेंड में भारतीय सेना के डीजी ईएमई लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी को थाईलेंड में पीटा गया है। इस वीडियो के टाईम्स ऑफ़ इंडिया की एक कथित रिपोर्ट भी लगाई गयी है।

एक दूसरे पाकिस्तानी यूजर बाबा ठोका ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (DG EME) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी को कथित तौर पर थाईलैंड के फुकेत में एस्कॉर्ट सेवा का भुगतान करने से इनकार करने के बाद थाई ट्रांसजेंडर महिलाओं (लेडीबॉयज़) ने बुरी तरह पीट दिया।’

पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, ‘ब्रेकिंग! भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल राजीव किनर साहनी को फुकेत में थाई ‘लेडीबॉयज़’ ने बुरी तरह पीटा। उन्होंने एस्कॉर्ट्स के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। यह तथाकथित “ताकतवर” जनरल इस स्थिति को संभाल नहीं पाए। जब ​​ओहदा काम नहीं आता – तो शर्मिंदगी हावी हो जाती है। भारतीय सेना की हालत पूरी तरह से खस्ता हो चुकी है।’

इसी तरह का दावा नायल म, जुनैरा महुम, आर्किटेक्ट जलाल शहराजी, द नॉर्टिव फाइल्स ने भी किया है। साथ ही, पाकिस्तानी मीडिया DND ने भी एक जून 2026 को इस खबर को प्रकाशित किया है।

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने देखा कि वायरल वीडियो के साथ टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट भी शेयर की गयी है हालाँकि टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने डीजी ईएमई लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी के साथ मारपीट की कोई खबर प्रकाशित नहीं की है।

इसके बाद हमने इस वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो इस सम्बन्ध में टाइम्स ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पर प्रकाशित एक असल रिपोर्ट मिली। 4 जनवरी 2026 को प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के पटाया शहर में यौन सेवाओं के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर ट्रांसजेंडर महिलाओं के एक समूह द्वारा हमला किए जाने के बाद एक भारतीय पर्यटक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना 27 दिसंबर को हुई जब सवांग बोरिबून फाउंडेशन के बचाव कर्मियों को सुबह लगभग 5.30 बजे वॉकिंग स्ट्रीट के समुद्र तट के प्रवेश द्वार के पास एक घायल विदेशी पर्यटक के बारे में सूचना मिली। घटनास्थल पर मौजूद बचाव दल के अनुसार, पीड़ित की पहचान 52 वर्षीय भारतीय नागरिक राज जासूजा के रूप में हुई है, जिनके चेहरे और सिर के पिछले हिस्से पर गंभीर चोटें थीं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

वहां मौजूद 19 वर्षीय थाई नागरिक गवाह पोंगपोल बूनचिड ने पुलिस और बचावकर्मियों को बताया कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब राज को वॉकिंग स्ट्रीट के प्रवेश द्वार के पास एक ट्रांसजेंडर सेक्स वर्कर के साथ बहस करते हुए देखा गया, इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और वे एक-दूसरे का पीछा और मारपीट करने लगे।

इस सम्बन्ध में हमे थाईलेंड की मीडिया वेबसाइट थाईगर पर प्रकाशित रिपोर्ट भी मिली, 29 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक 27 दिसंबर को पटाया में एक भारतीय व्यक्ति राज जासूजा पर थाई ट्रांसजेंडर महिलाओं के एक समूह ने कथित तौर पर यौन सेवा शुल्क का भुगतान न करने के विवाद में हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह झड़प जसुआ और एक ट्रांसजेंडर यौनकर्मी के बीच बहस से शुरू हुई, जो कई हमलावरों की भागीदारी वाले शारीरिक झगड़े में तब्दील हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *