सड़क पर कांग्रेस का झंडा फहराते हुए भीड़ का वीडियो 1 नवम्बर की ‘चलो दिल्ली’ रैली का नहीं है
रविवार को कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक ने रामलीला मैदान में चुनाव में कथित धांधली, SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘चलो दिल्ली’ रैली का आयोजन किया। इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो को इसी कार्यक्रम का बताते हुए शेयर किया गया।
क्या लिख रहे हैं लोग?
हर्ष छिकारा ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘ये लाखों की भीड़.. वोट के अधिकार पर हमला करने वाले मोदी-शाह और ज्ञानेश के खिलाफ है.. वोट चोरों, याद रखना, अब तुम बच नहीं सकते नई दिल्ली’
ये लाखों की भीड़.. वोट के अधिकार पर हमला करने वाले मोदी-शाह और ज्ञानेश के खिलाफ है.. वोट चोरों, याद रखना, अब तुम बच नहीं सकते नई दिल्ली https://t.co/pIjobwV55M
— Harsh Chhikara (@imharshchhikara) November 1, 2026
वसीउद्दीन सिद्दकी ने लिखा, ‘ये सब क्या देख रहा हूं ये लोग रामलीला मैदान में कैसे इंट्री पाएंगे वहां तो जगह ही नहीं बची है’
ये सब क्या देख रहा हूं ये लोग रामलीला मैदान में कैसे इंट्री पाएंगे वहां तो जगह ही नहीं बची है ! यार @grok तू बता कैसे गिनोगे ? https://t.co/4CpjeNzOc4
— Wasiuddin Siddiqui (@WasiuddinSiddi1) November 1, 2026
इसके अलावा सोशलिस्ट ने भी इस वीडियो को शेयर किया।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यही वीडियो हमे कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के एक्स अकाउंट पर मिला। मनीष ने इस वीडियो को 13 अक्टूबर 2026 को पोस्ट किया था।
ये लाखों की भीड़..वोट के अधिकार पर हमला करने वाले मोदी-शाह और ज्ञानेश के खिलाफ है..🔥💪🏻 वोट चोरों, याद रखना , अब तुम बच नहीं सकते 🫵🏻 📍 नई दिल्ली https://t.co/IQ8g4K0nQr
— Manish Tiwari (@livemanish_) October 13, 2026
इसके अलावा कांग्रेस नेता मितेंद्र दर्शन यादव ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को वोट चोरी के आरोप में प्रोटेस्ट बताकर शेयर किया था।




No Comment! Be the first one.