Breaking
5 Jun 2026, Fri

गाजियाबाद में 17 मुस्लिमों की हत्या और 21 मस्जिदें तोड़े जाने का दावा फर्जी है

सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुसलमानों पर हमले किए गए, 17 मुस्लिमों को गोली मार दी गई और 21 मस्जिदों को ध्वस्त कर दिया गया। हालाँकि हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला।

पाकिस्तानी एक्स हैंडल अनुषी तिवारी ने एक्स पर लिखा, ‘UP के गाज़ियाबाद में मुसलमानों पर हमले हुए; एक रैली निकाली गई जिसमें ‘गोली मारो, गोली मारो, मुसलमानों को गोली मारो’ के नारे लगाए गए। सड़कों पर 17 मुसलमानों को गोली मारी गई और 21 मस्जिदों को तबाह कर दिया गया। क्या होगा अगर उत्तर प्रदेश के मुसलमान हथियार उठा लें? या फिर क्या होगा अगर दुनिया इस पर ध्यान दे?’

क्या है हकीकत? दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें गाजियाबाद में मुसलमानों पर हमले, 17 मुस्लिमों को गोली मारने और 21 मस्जिदों को ध्वस्त करने की घटना से संबंधित कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।

पड़ताल में आगे हमने दावे के साथ शेयर किये जा रहे दोनों वीडियो को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान सड़कों पर प्रदर्शन का वीडियो हमें tvfirstnews नाम के यूट्यूब चैनल पर 2 जून 2026 को पोस्ट मिला। वीडियो में सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में हिंदू संगठन विवादित नारे लगाते दिख रहे हैं।

वहीं दूसरा वीडियो गाजियाबाद में मुन्ना बजरंगी का है। 2 जून 2026 को A2ZNEWSTV नाम के यूट्यूब चैनल दिए गए इंटरव्यू में मुन्ना बजरंगी ने मुस्लिमों को चेतावनी दी थी।

इस सम्बन्ध में एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में बकरीद के दिन सूर्या चौहान नाम के 17 वर्षीय किशोर की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। वहीं, उसके पिता सहित तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। कुछ अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *