Breaking
15 Jun 2026, Mon

राजनाथ सिंह का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर वायरल पोस्टकार्ड फर्ज़ी है

सोशल मीडिया पर NBT का एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में दावा किया जा रहा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है,’ हमारे देश का जहाज जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलता है तो उसपर हमारे देश का तिरंगा झंडा देखकर लोग कांपते हैं।’ हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि राजनाथ सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

क्या लिख रहे है लोग?

पंडित बिजेन्द्र शुक्ला ने एक्स पर पोस्टकार्ड शेयर कर लिखा,’झंडा देखकर तीन जहाज़ों को पेल दिया है उन्होंने?’

राम प्रसाद चौहान ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘झूठे ने झूठे से कहा कि झूठ मत बोलो! झंडा देखकर तीन जहाज़ों को पेल दिया है बे उन्होंने!’

इसके अलावा पत्रकार उमाशंकर सिंह ने भी इसे शेयर किया है

क्या है हकीकत?


पड़ताल में हमने सम्बंधित कीवर्ड्स को गूगल कर सर्च किया लेकिन हमे रक्षामंत्री का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। उन्होंने अप्रैल माह में तीन दिवसीय जर्मनी दौरे के दौरान यह जरुर कहा था, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी तरह की रुकावट भारत के लिए दूर की घटना नहीं है, बल्कि यह सीधा असर डालने वाली वास्तविक स्थिति है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में 50 दिनों से ज्यादा समय से संघर्ष जारी है और इसका वैश्विक स्तर पर प्रभाव भी पड़ रहा है।’

चूंकि वायरल पोस्टकार्ड पर NBT का Logo है इसीलिए हमें असल पोस्टकार्ड नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के फेसबुक पेज पर मिला। 13 जून 2026 के इस पोस्टकार्ड के मुताबिक रक्षामंत्री ने कहा था, ”आपका यही विजन एक राष्ट्र के रूप में 2047 तक हमें विकसित और मजबूत राष्ट्र बनाएगा। मैं एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को विशेष बधाई देता हूं। आप सिर्फ एक टेस्ट पायलट ही नहीं हैं, बल्कि एक टेस्टेड मिलिटरी लीडर भी हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी लीडरशिप में इंडियन एयर फोर्स, नित नई ऊंचाइयां, नई हाईट्स छूती रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *