सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग व्यक्ति और स्कूल ड्रेस में युवती का वीडियो वायरल है। वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति छात्रा के प्रैग्नेंट होने की बात कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि 70 साल के एक वाइस प्रिंसिपल ने 11वीं कक्षा की छात्रा को प्रैग्नेंट कर दिया। हालाँकि, पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड निकला।
क्या लिख रहे हैं लोग?
एक एक्स यूजर शिवम पाल ने वीडियो शेयर कर लिखा,’ 70 साल के वॉइस प्रिंसिपल ने 11वी कक्षा की छात्रा को किया प्रैग्नेंट…’
70 साल के वॉइस प्रिंसिपल ने 11वी कक्षा की छात्रा को किया प्रैग्नेंट…😱 pic.twitter.com/Eb44OQFWAI
— Shivam Pal (@ShivamPal116715) June 12, 2026
पंडित बृजेन्द्र शुक्ला ने पोस्ट कर लिखा, ‘बंधुओ 70 साल का बुड्ढा,11 में पढ़ने वाली 3 महीने की प्रेग्नेंट लड़की को अपने सैलरी के बल पर कह रहा है कि मैं,इसका जीवन सेक्योर करूंगा
अबे बुड्ढे ,अपने अपना जीवन तो सेक्योर कर ले तेरी अंतिम समय चल रहा है फिर भी ऐसी हरकत,
बंधुओ 70 साल का बुड्ढा,11 में पढ़ने वाली 3 महीने की प्रेग्नेंट लड़की को अपने सैलरी के बल पर कह रहा है कि मैं,इसका जीवन सेक्योर करूंगा
— Pandit Brijendra Shukla Principal National Secret (@satya_1766) June 13, 2026
अबे बुड्ढे ,अपने अपना जीवन तो सेक्योर कर ले तेरी अंतिम समय चल रहा है फिर भी ऐसी हरकत, pic.twitter.com/Rxm3orqEAo
वही इन्स्टाग्राम पर सदम खान ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ’70 साल के वाइस प्रिंसिपल ने 11वी कक्षा की छात्रा को किया प्रेंगनेंट’
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने वायरल बयान से सम्बंधित के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल सर्च किया तो हमें Sourabh Verma नाम का एक यूट्यूब चैनल मिला। इस चैनल पर ‘7 मिनट 26 सेकेंड’ का यह वीडियो 7 march 2023 को अपलोड किया गया है।

साथ ही सौरभ के यूट्यूब चैनल पर और भी वीडियो मौजूद है, जिससे साफ़ होता है वो एंटरटेनमेंट के लिए स्क्रिप्टेड वीडियो बनाते है।

आगे की पड़ताल में हमें सौरभ वर्मा का इन्स्टाग्राम अकाउंट भी मिला जहाँ बाओ में YOUTUBER / INFLUENCER भी लिखा हुआ है।

पड़ताल में आगे हमे एक यूट्यूब चैनल कौसर खान का एक और वीडियो मिला जिसमें वही दोनों आर्टिस्ट थे। इस वीडियो को 3 मार्च 2023 को पोस्ट किया गया था। ये वीडियो भी पिछले वीडियो जैसा ही है, बस इस वीडियो में लड़की ने अलग स्कूल यूनिफ़ॉर्म पहनी है।
इस वीडियो में 28 सेकेंड पर एक डिस्क्लेमर है जिसके मुताबिक, ‘ये वीडियो पूरी तरह से सिर्फ मनोरंजन के मकसद से बनाया गया है. वीडियो में जाति, रंग, वंश, राष्ट्रीय मूल, जातीय समूह की पहचान, उम्र, धर्म, मैटर्नल या पैटर्नल स्टेटस, शारीरिक या मानसिक विकलांगता, लिंग, सेक्सुअल पहचान, जेंडर, जेंडर पहचान या अभिव्यक्ति के आधार पर अपमान या बदनाम करने का कोई इरादा नहीं है।’

| दावा | 70 साल के वॉइस प्रिंसिपल ने 11वी कक्षा की छात्रा को किया प्रैग्नेंट… |
| हकीकत | यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है जिसे यूट्यूबर सौरब वर्मा ने मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया है। इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। |

