Breaking
23 Jun 2026, Tue

राम मंदिर में लूट, चोरी का समर्थन करने वाला भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान फर्जी है

राम जन्मभूमि परिसर में दान पत्र में कथित गबन के मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) द्वारा की जा रही है। जांच के तहत टीम ने 6 दिन तक परिसर में निरीक्षण किया और प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसी बीच सोशल मीडिया में भाजपा सांसद मनोज तिवारी के बयान का एक पोस्टकार्ड वायरल है, NBT के इस पोस्टकार्ड में मनोज तिवारी के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘राम मंदिर हमने बनवाया है, हम लूटे, चोरी करे या बेच दे, विपक्ष को क्या लेना देना। जनता का पैसा हमने खाया है, विपक्ष क्या उखाड लेगा मेरा।’ 

क्या लिख रहे हैं लोग?

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ख़ुद ही स्वीकार कर लिया है अब हम समाजवादी कुछ नही कर सकते हैं अब जो होगा प्रभु श्री राम जी के द्वारा होगा। और अगर नही हुआ तो समझो प्रभु श्री राम कमजोर है बीजेपी आरएसएस के सामने।’

हेमलता मीणा ने लिखा, ‘इनकी और अंग्रेजो की भाषा में कोई फर्क नही है।’

मनोज कुमार ने फेसबुक पर लिखा, ‘देख लो भक्तो ये हैं हमारे देश के महान नेता जी का वक्तव्य इसे ही कहते हैं एक तो चोरी उपर से सीनाजोरी  विपक्ष का नाम लेकर देश की जानता को बता रहे हैं नेता जी कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो सत्ता में हम है  जो हमारे मन में होगा वही करेंगे  कोई कुछ नहीं बोल सकता है।’

इसके अलावा नाजिया, सैफ, शेखर खरे ने भी इस पोस्टकार्ड को शेयर किया है।

क्या है हकीकत?

पड़ताल में वायरल बयान को लेकर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर मनोज तिवारी का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को नवभारत टाइम्स के सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान हमें वायरल पोस्टकार्ड से  मिलता-जुलता एक अन्य पोस्टकार्ड हमें नवभारत के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट मिला। जिसमें मनोज तिवारी के एक बयान को कोट करते हुए लिखा है कि, ‘भाजपा का दूसरा नाम सेवा है, हम सेवा करने के लिए नीतियां बनाते हैं।’

इसके बाद हमने एनबीटी का एक पोस्ट भी मिला जिसमे उन्होंने वायरल पोस्टकार्ड को फर्जी बताया है। पोस्ट में लिखा, ‘पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर NBT के नाम से कई फर्ज़ी पोस्ट वायरल की जा रही हैं, जिनके माध्यम से भ्रामक और गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है।    कृपया सावधान रहें — ये सभी पोस्ट पूरी तरह फेक हैं। NBT के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

वहीं मनोज तिवारी ने भी एक्स पर एक पोस्ट कर इस पोस्टकार्ड को फर्जी बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘फेक न्यूज़ फैलाने वाली इस नाजिया के ऊपर तुरंत एक्शन लेना चाहिए.. मैंने ऐसा स्टेटमेंट नहीं दिया और ना ही ऐसा सोच सकता।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *