Breaking
23 Jun 2026, Tue

यूपी में युवक को ई-रिक्शे से घसीटने की घटना का वीडियो असली नहीं, स्क्रिप्टेड है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को एक व्यक्ति को ई-रिक्शा से घसीटते हुए और उसकी पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दबंगों ने एक मुस्लिम व्यक्ति को ई-रिक्शा से घसीटकर पीटा। किसी ने इस मामले में युवक को दलित बताया है हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड निकला।

क्या लिख रहे हैं लोग?

संतोष यादव ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘नये भारत मैं अपराधी बेखौफ है बीजेपी सरकार मैं।अपराधियों का राज ऐसा है कि पहले जनता को मारते है उसका वीडियो खुद बना कर सोशल मीडिया पर डालते हैं दबंगों को कोई खौफ नहीं कानून का अगर कानून का डर खौफ होता तो ये सब जो कर रहे हैं नहीं करते एक मुस्लिम महिला और उसके पति के साथ जो हो रहा है बो वीडियो में साफ दिख रहा है बहुत अच्छी बात है नया भारत तरक्की कर रहा है, अलीगढ़’

Farmer Rights ने लिखा, ‘विश्वगुरु बनने के दावों से पहले, जब किसी व्यक्ति को उसकी सामाजिक पहचान के कारण प्रताड़ित किया जाता है, तब केवल एक इंसान नहीं बल्कि लोकतंत्र की मूल भावना घायल होती है। दलित युवक पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।’

हामिद ने इन्स्टाग्राम पर लिखा, ‘नये भारत मैं अपराधी बेखौफ है बीजेपी सरकार मैं।अपराधियों का राज ऐसा है कि पहले जनता को मारते है उसका वीडियो खुद बना कर सोशल मीडिया पर डालते हैं दबंगों को कोई खौफ नहीं कानून का अगर कानून का डर खौफ होता तो ये सब जो कर रहे हैं नहीं करते एक मुस्लिम महिला और उसके पति के साथ जो हो रहा है बो वीडियो में साफ दिख रहा है’

क्या है हकीकत?

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें ‘Muklesur Bhaijaan 2.0’ नाम के एक यूट्यूबर चैनल पर पोस्ट मिला। वीडियो के कैप्शन में केवल, ‘Bike Rider in Trouble: Please Help!’ लिखा है।

‘मुल्केसुर भाईजान’ के यूट्यूब चैनल पर इसी तरह के कई वीडियो हैं, इन वीडियो में बाइक, ई रिक्शा, चार पहिया वाहनों सवार लोगों को सड़क पर लड़ते दिखाया गया है।

पड़ताल में आगे इस ‘मुल्केसुर भाईजान’ नाम के यूट्यूब चैनल का डिस्क्लेमर मिला। जिसमें बताया गया है कि इस चैनल पर पोस्ट सभी वीडियो स्क्रिप्टेड हैं। जिसे केवल मनोरंजन के उद्देश से बनाया गया है।

दावाअलीगढ़ में दबंगों ने एक मुस्लिम व्यक्ति को इ रिक्शा से घसीटते हुए पीटा।
हकीकतई-रिक्शा से युवक को घसीटते हुए पीटने का वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसे मुल्केसुर भाईजान नाम के यूट्यूबर ने केवल मनोरंजन के उद्देश से बनाया है। अलीगढ़ में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *