सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी कार से पहुंचते हैं, जहां जेपी नड्डा फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत करते नजर आते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि दोनों एक ही कार में साथ पहुंचे थे, लेकिन कार रुकने के बाद जेपी नड्डा दूसरी तरफ से उतरकर प्रधानमंत्री मोदी का फूल देकर स्वागत करने लगे। इसे लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘नौटंकी’ बता रहे हैं।
क्या लिख रहे हैं लोग?
समाजवादी पार्टी के आईपी सिंह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी को इतना नाटकबाजी करने की क्या जरूरत है? गौर से देखिये जेपी नड्डा मोदी जी के साथ कार में बैठे हुए हैं जैसे ही कार रुकती है मोदी जी इन्तेजार करते हैं। नड्डा झट से दूसरी तरफ से उतर कर फूलों का गुलदस्ता लेकर उन्हें रिसीव करने का नाटक करते हैं। कैमरे में सब रिकॉर्ड हो जाता है।’
प्रधानमंत्री जी को इतना नाटकबाजी करने की क्या जरूरत है?
— I.P. Singh (@IPSinghSp) July 29, 2026
गौर से देखिये जेपी नड्डा मोदी जी के साथ कार में बैठे हुए हैं जैसे ही कार रुकती है मोदी जी इन्तेजार करते हैं।
नड्डा झट से दूसरी तरफ से उतर कर फूलों का गुलदस्ता लेकर उन्हें रिसीव करने का नाटक करते हैं।
कैमरे में सब रिकॉर्ड हो… pic.twitter.com/hFSQNF8MFu
आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने लिखा, ‘ये तो गज़ब हो गया वीडियो में एक सुपर तमाशा भी देखिए जेपी नड्डा इसी कार में साथ में बैठे थे पर जैसे ही कार रुकी ,झट से दूसरी तरफ से उतर कर फूलों का गुलदस्ता लेकर साहेब को रिसीव करने का नाटक करने लगे… मतलब साहब की इमेज बनी रहनी चाहिए ऐसी ही पूरे देश को मिलकर ये टोपी पहना रहे है’
ये तो गज़ब हो गया🤨
— MLA Kuldeep Kumar (@KuldeepKumarAAP) July 29, 2026
वीडियो में एक सुपर तमाशा भी देखिए👇🏻
जेपी नड्डा इसी कार में साथ में बैठे थे पर जैसे ही कार रुकी ,झट से दूसरी तरफ से उतर कर फूलों का गुलदस्ता लेकर साहेब को रिसीव करने का नाटक करने लगे…😂
मतलब साहब की इमेज बनी रहनी चाहिए😅
ऐसी ही पूरे देश को मिलकर ये टोपी… pic.twitter.com/fz18kHUCz1
साक्षी नरूला ने लिखा, ‘तो मिस्टर नड्डा उसी कार में उनके बगल में बैठे हैं और दूसरी तरफ़ से निकलकर गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत करते हैं। वे जहाँ भी जाते हैं, वहाँ स्वागत की ज़रूरत क्यों होती है?’
So Mr. Nadda is in the same car, sitting next to him and gets out from the other side to welcome him with a rose. Why is a welcome necessary wherever he goes? pic.twitter.com/h6CvMmqzUt
— Sakshi Narula (@mssakshinarula) July 29, 2026
विक्रम ने लिखा, ‘इनकी नौटंकी देखिए नड्डा जी और साहेब दोनों एक ही कार में आए हैं लेकिन साहेब का स्वागत जरूरी है,तो नड्डा जी दूसरी तरफ से उतर कर फुल देने पहुंच गए है कैमरा को दिखाया गया कि साहेब का स्वागत हुआ आखिर इस नौटंकी की क्या जरूरत है?’
इनकी नौटंकी देखिए
— VIKRAM (@Gobhiji3) July 29, 2026
नड्डा जी और साहेब दोनों एक ही कार में आए हैं
लेकिन साहेब का स्वागत जरूरी है,तो नड्डा जी दूसरी तरफ से उतर कर फुल देने पहुंच गए है
कैमरा को दिखाया गया कि साहेब का स्वागत हुआ
आखिर इस नौटंकी की क्या जरूरत है? pic.twitter.com/uAHw1mYO4L
अल्का मौर्य ने लिखा, ‘क्या लिखूं आप खुद देखिए क्या नौटंकी चल रही है…..JP nadda सहाब साथ में बैठे थे लेकिन महामानव की इज्जत कम ना हों जाए इसलिए दूसरी तरफ से उतर कर आए फूल देने’
क्या लिखूं आप खुद देखिए क्या नौटंकी चल रही है 🤣🤣🤣…..JP nadda सहाब साथ में बैठे थे लेकिन महामानव की इज्जत कम ना हों जाए इसलिए दूसरी तरफ से उतर कर आए फूल देने 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/igEmeZyEkw
— Alka Maurya (@MauryaAlka76391) July 28, 2026
इसी तरह का दावा कांग्रेस नेता रश्मि, आवेश तिवारी, कमलेश खंडेलवाल, कॉकरोच आर्मी, डॉ. रंजन, शाहिद, गौतम ठाकुर, The Lie Lama, अभिमन्यु सिंह, मृगाका सिंह, मोहसिन, गुजराती जुमलेबाज, परमानंद आजमगढ़ी, नेताफ्लिक्स, निदेश सूर्यवंशी, सतीश आचार्य, प्रखर, केशव चन्द्र यादव, सत्या समाजवादी ने भी किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यह वीडियो हमे समाचार एजेंसी ANI के एक्स अकाउंट पर मिला, इस वीडियो को 27 जुलाई 2024 को ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे।’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/qNGxjqBN99
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2024
हमने इन कीवर्ड्स की मदद से इंटरनेट सर्च किया यही वीडियो एक दूसरे एंगल से पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर मिला। 27 जुलाई 2024 का यह वीडियो लाइव प्रसारित किया गया था। इस वीडियो में 14 सेकेंड्स पर एक शख्स पीएम मोदी की कार से नीचे उतरता है।
जेपी नड्डा की एक पुरानी तस्वीर और कार से उतर रहे शख्स की तुलना में दोनों की शारीरिक बनावट, हेयरस्टाइल में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। इससे स्पष्ट होता है कि कार से उतरने वाला व्यक्ति जेपी नड्डा नहीं, बल्कि कोई अन्य व्यक्ति है।

आगे की पड़ताल में पता चला कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति संभवतः हार्दिक सतीशचंद्र शाह हैं। वह गुजरात कैडर के 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

| दावा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा एक ही कार से साथ पहुंचे थे। कार रुकने के बाद जेपी नड्डा दूसरी ओर से उतरकर प्रधानमंत्री मोदी का फूल देकर स्वागत करने लगे। |
| हकीकत | यह वीडियो दो साल पुराना है जिसे भ्रामक दावे के साथ वायरल किया गया है। दूसरे एंगल से उपलब्ध वीडियो में कार से उतरने वाला व्यक्ति जेपी नड्डा नहीं दिखता। जेपी नड्डा प्रधानमंत्री मोदी की कार से उतरकर उनका स्वागत करने नहीं आए थे। |

