नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के बाद जंतर-मंतर पर नया विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। शुक्रवार को ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के लिए सैकड़ों लोग जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शनकारी आरक्षण और यूजीसी नियमों के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। इसी बीच सोशल में एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो को जन्तर मंतर पर आरक्षण के खिलाफ जमा हुए लोगों की भीड़ बताया जा रहा है।
क्या लिख रहे हैं लोग?
रिजर्वेशन हटाओ आन्दोलन ने लिखा, ‘देश के युवाओं की आवाज़ को अनदेखा मत कीजिए। एक बार जंतर-मंतर आइए, उनकी बात सुनिए और सच्चाई देश तक पहुँचाइए।’
देश के युवाओं की आवाज़ को अनदेखा मत कीजिए। एक बार जंतर-मंतर आइए, उनकी बात सुनिए और सच्चाई देश तक पहुँचाइए।✊ #JantarMantar #DelhiProtest #YouthVoice #students #EqualOpportunity #JaiHind #india pic.twitter.com/nmTKz0auLU
— Reservation Hatao Andolan (@RHA_moment) August 23, 2026
श्रीकांत उपाध्याय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘जंतर मंतर पर आज इस जनसैलाब ने सत्ता में इतना तो डर बना ही दिया। कि तमाम प्रदेशों में सवर्ण आवाज़ों को HOUSE ARREST करने लगे। कल सैलाव नहीं सुनामी आएगी। जब तक जातिगत आरक्षण, SCST एक्ट और UGC रेगुलेशन नहीं हटाया जाता। तब तक हमे रोकना मुश्किल है’
जंतर मंतर पर आज इस जनसैलाब ने सत्ता में इतना तो डर बना ही दिया।
— Shrikant Upadhyay (@bjpryvsh) August 23, 2026
कि तमाम प्रदेशों में सवर्ण आवाज़ों को HOUSE ARREST करने लगे। कल सैलाव नहीं सुनामी आएगी।
जब तक जातिगत आरक्षण, SCST एक्ट और UGC रेगुलेशन नहीं हटाया जाता। तब तक हमे रोकना मुश्किल है pic.twitter.com/tYWCXvyBVL
इसके अलावा प्रदीप गुप्ता, अमृता मिश्रा ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यही वीडियो हमे एक फेसबुक यूजर ‘एसपी राम भक्ति’ की प्रोफाइल पर मिला। उन्होंने एक माह पूर्व 23 जुलाई को इसी वीडियो को ‘The one who protects Dharma is always protected by Narayana.’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया था।

पड़ताल में आगे हमे समाचार एजेंसी ANI के एक्स अकाउंट पर एक मिलता जुलता वीडियो मिला। 15 जुलाई के इस वीडियो को ‘ओडिशा: कल शुरू होने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है’
#WATCH | Odisha: Security tightened outside the Shree Jagannatha Temple in Puri ahead of the beginning of the Sri Jagannath Rath Yatra tomorrow. pic.twitter.com/rvpAKGrml2
— ANI (@ANI) July 15, 2026
वायरल वीडियो और ANI के वीडियो में नजर आ रही इमारतों और पूरे इलाके की संरचना में स्पष्ट समानताएं दिखाई देती हैं। सड़क, खुले मैदान और आसपास की दुकानों व इमारतों का लेआउट भी समान दिखाई देता है। भीड़ की संख्या और सड़क पर मौजूद गतिविधि अलग है, लेकिन पीछे दिखाई देने वाले स्थायी ढांचे एक जैसे हैं।


