विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विवादास्पद नियमों और जातिगत आरक्षण के खिलाफ सवर्णों के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया में पुलिस के बल प्रयोग के कई वीडियो वायरल हैं, इन वीडियो के साथ दावा है कि यह वीडियो आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के दौरान के हैं।
क्या लिख रहे हैं लोग?
पहला वीडियो
स्वामी आनंद स्वरूप ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘ये पुलिस वाला किस अंदाज़ में लाठियाँ मार रहा है जरा देखिए और विचार कीजिए।केंद्र सरकार ने जान बुझकर ऐसे पुलिस वालों को लगाया है जो एससी एसटी हैं और हमको अपना दुश्मन समझ रहे हैं ।मैं सरकार को बताना चाहता हूँ की आप लाठी-गोली से नहीं जीत पाओगे आप सीधे हमारा नरसंहार करो ताकि ना हम रहेंगे ना आप से अपने हक अधिकार के लिए लड़ेंगे।
ये पुलिस वाला किस अंदाज़ में लाठियाँ मार रहा है जरा देखिए और विचार कीजिए ।
— Swami Anand Swaroop (@kalisenachief) August 24, 2026
केंद्र सरकार ने जान बुझकर ऐसे पुलिस वालों को लगाया है जो एससी एसटी हैं और हमको अपना दुश्मन समझ रहे हैं ।
मैं सरकार को बताना चाहता हूँ की आप लाठी-गोली से नहीं जीत पाओगे आप सीधे हमारा नरसंहार करो ताकि ना… pic.twitter.com/nKU7U0iGVl
रिजर्वेशन रिफॉर्म आंदोलन ने लिखा, ‘पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए था !!’
पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए था !!#jantarmantar pic.twitter.com/9zUej8TMhm
— Reservation Reforms Andolan of India (@arakshan_hatao1) August 24, 2026
इसके अलावा पंडित बृजेंद्र शुक्ला, अजय सनातनी, थॉर ओडिनसन, GC_Revolution, अजीत भारती यूट्यूब, आकृति त्रिपाठी, वैभव, सचिन शुक्ला ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत?
अपनी पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमे यह वीडियो एक फेसबुक प्रोफाइल पर मिला, यहाँ इस वीडियो को सीजेपी कैप्शन के साथ 20 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था। इसी तरह शाश्तव यादव ने भी इस वीडियो को इन्स्टाग्राम पर 20 जुलाई को पोस्ट किया था।

दूसरा वीडियो
एक यूजर पुष्पराज शर्मा ने लिखा, ‘जैसे ये पुलिस निहत्थे बच्चों पर लाठियां बरसा रही है वैसे कभी इस पुलिस ने चोर या आतंकवादियों पर लाठियां बरसाई है ? नहीं क्योंकि उनसे इनकी गांव फटती है….। ये निकम्मी पुलिस सिर्फ मासूमों पर अत्याचार कर सकती है।
जैसे ये पुलिस निहत्थे बच्चों पर लाठियां बरसा रही है वैसे कभी इस पुलिस ने चोर या आतंकवादियों पर लाठियां बरसाई है ? नहीं क्योंकि उनसे इनकी गांव फटती है….।
— Pushpraj sharma (@RealpushprajX) August 24, 2026
ये निकम्मी पुलिस सिर्फ मासूमों पर अत्याचार कर सकती है । pic.twitter.com/jAL8oU7kYx
पंडित बृजेंद्र शुक्ला प्रधान राष्ट्रीय सचिव ने लिखा, अरे जैसे ये पुलिस निहत्थे बच्चों पर लाठियां बरसा रही है वैसे कभी इस पुलिस ने चोर या आतंकवादियों पर लाठियां बरसाई है ? नहीं क्योंकि उनसे इनकी गांव फटती है….। ये निकम्मी पुलिस सिर्फ मासूमों पर अत्याचार कर सकती है ।
अरे जैसे ये पुलिस निहत्थे बच्चों पर लाठियां बरसा रही है वैसे कभी इस पुलिस ने चोर या आतंकवादियों पर लाठियां बरसाई है ?
— Pandit Brijendra Shukla Principal National Secret (@shuklajimp) August 24, 2026
नहीं क्योंकि उनसे इनकी गांव फटती है….।
ये निकम्मी पुलिस सिर्फ मासूमों पर अत्याचार कर सकती है ।#RHA pic.twitter.com/qDRWzoBdEl
ब्रजेश मिश्र ने लिखा, ‘ये दिल्ली पुलिस नहीं भाजपा सरकार मार रही है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये आरक्षण वाला है।’
ये दिल्ली पुलिस नहीं भाजपा सरकार मार रही है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये आरक्षण वाला है। pic.twitter.com/mM8dJOABqZ
— मनुवादी बृजेश मिश्र/ Brijesh Mishra🇮🇳 (@ManuvadiBrijesh) August 24, 2026
इसके अलावा शत्रुधन पाण्डेय, अंकित रावल ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत?
जांच के दौरान हमे यह वीडियो एक फेसबुक अकाउंट ‘Aam Press’ के फेसबुक अकाउंट पर मिला, यहाँ इस वीडियो को 23 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था। इसी वीडियो को इन्स्टाग्राम पर 23 जुलाई को पोस्ट किया गया था।

तीसरा वीडियो
पुष्पराज शर्मा ने लिखा, ‘ध्यान से देखना ये पुलिस वाला इस लड़की के कहां डंडा दें रहा है…. इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता’
ध्यान से देखना ये पुलिस वाला इस लड़की के कहां डंडा दें रहा है….
— Pushpraj sharma (@RealpushprajX) August 24, 2026
इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता….😡 pic.twitter.com/wGOPs97Gir
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमे यह वीडियो इन्स्टाग्राम पर एक यूजर की प्रोफाइल पर मिला, यहाँ इस वीडियो को 21 जुलाई को पोस्ट किया था। इसके अलावा दिनेश यादव, तरुण प्रधान ने भी इसी वीडियो को 21 जुलाई को पोस्ट किया था।

चौथा वीडियो
परमवीर राठौड़ ने लिखा, ‘बेहद दुखद भाजपा के राज में दिल्ली की सड़कों पर बस से उतार कर सवर्ण समाज के युवाओं को दिल्ली पुलिस द्वारा मारा जा रहा है सवर्ण समाज कोटे से जीतकर आने वाले नेताओं शर्म से डूबकर मर जाओ समय आने पर इसका जवाब जरूर मांगे इन राजनेताओं से और जुते से स्वागत करना भी भूलना मत’
बेहद दुखद भाजपा के राज में दिल्ली की सड़कों पर बस से उतार कर सवर्ण समाज के युवाओं को
— Paramveer Rathore (@ParamveerS36404) August 24, 2026
दिल्ली पुलिस द्वारा मारा जा रहा है
सवर्ण समाज कोटे से जीतकर आने वाले नेताओं शर्म से डूबकर मर जाओ समय आने पर इसका जवाब जरूर मांगे इन राजनेताओं से और जुते से स्वागत करना भी भूलना मत….… pic.twitter.com/AQzcpocPwC
विष्णु पाठक आजाद ने लिखा, ‘पुलिस की इस बर्बरता को ज़रूर देखें… आज विरोध प्रदर्शन का चौथा दिन है और हज़ारों प्रदर्शनकारी अभी भी जंतर-मंतर के पास मौजूद हैं।’
Must see this brutality of Police..
— विष्णु पाठक आजाद (@VPP_IND) August 24, 2026
Today is fourth day of protest and Thousands Protestors are still near Jantar Mantar ..#ReservationReformआंदोलन #UGC_RollBack pic.twitter.com/51nKxWpldJ
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमे यह वीडियो एक्स पर एक यूजर अर्जुन टंडन की प्रोफाइल पर मिला, उन्होंने इस वीडियो को 20 जुलाई 2026 को पोस्ट किया था। इसी तरह माधवेंद्र ओझा ने 21 जुलाई को वीडियो पोस्ट किया था।

पांचवा वीडियो
परमवीर राठौड़ ने लिखा, ‘सवर्ण बच्चे अब मोदी के लिए आतंकवादी हो गए है दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पास मिली कील लगी लाठी… और ये लाठी बच्चों के लिए थी जो प्रोटेस्ट कर रहे थे… क्या ये बच्चे आतंकवादी है जो इनको जान से मा… के लिए कील लगी लाठी लेकर आई दिल्ली पुलिस।’
सवर्ण बच्चे अब मोदी के लिए आतंकवादी हो गए है
— Paramveer Rathore (@ParamveerS36404) August 24, 2026
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पास मिली कील लगी लाठी…
और ये लाठी बच्चों के लिए थी जो प्रोटेस्ट कर रहे थे…
क्या ये बच्चे आतंकवादी है जो इनको जान से मा… के लिए कील लगी लाठी लेकर आई दिल्ली पुलिस। pic.twitter.com/kOYD5jZyoW
पुष्पराज शर्मा ने लिखा, ‘दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पास मिली कील लगी लाठी… और ये लाठी बच्चों के लिए थी जो प्रोटेस्ट कर रहे थे… क्या ये बच्चे आतंकवादी है जो इनको जान से मा… के लिए कील लगी लाठी लेकर आई दिल्ली पुलिस।’
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पास मिली कील लगी लाठी…
— Pushpraj sharma (@RealpushprajX) August 24, 2026
और ये लाठी बच्चों के लिए थी जो प्रोटेस्ट कर रहे थे…
क्या ये बच्चे आतंकवादी है जो इनको जान से मा… के लिए कील लगी लाठी लेकर आई दिल्ली पुलिस। pic.twitter.com/KNlxfglyWB
वीके ने लिखा, ‘कील लगी लाठी लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के बीच पहुँचना बेहद शर्मनाक है।😡 क्या ये बच्चे आतंकवादी हैं? अगर नहीं, तो इतनी बर्बरता क्यों? सवर्णों के खिलाफ इतना आक्रोश क्यों? जनता जवाब मांगेगी।’
कील लगी लाठी लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के बीच पहुँचना बेहद शर्मनाक है।😡
— 😎 (@_VK86) August 24, 2026
क्या ये बच्चे आतंकवादी हैं? अगर नहीं, तो इतनी बर्बरता क्यों?
सवर्णों के खिलाफ इतना आक्रोश क्यों? जनता जवाब मांगेगी।#JantarMantar #Justice#StopMisuseOfSCSTAct pic.twitter.com/yIN7VMMEas
पाण्डेय जी ने लिखा, ‘ये जो @narendramodi की दिल्ली पुलिस निर्दोष निशस्त्र सवर्ण युवाओ को कील लगी लाठी से पीट रही है है ना, यही दिल्ली पुलिस 5 सितंबर को आयोजित कॉक्रोचो के मार्च में मूक दर्शक बनकर खड़ी रहेगी। ऐसे कील लगे डंडों से तो चाइनीज सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया था, शायद मोदी जी उन्ही से सीखकर सवर्णों पर ऐसा डंडा चलवा रहे है। सवर्णों से निवेदन है की कृपया ये वीडियो अपने हर मित्र, घरवालो को भेजे, जिससे उन्हें भी मोदी जी को बर्बरता का पता चल सके’
ये जो @narendramodi की दिल्ली पुलिस निर्दोष निशस्त्र सवर्ण युवाओ को कील लगी लाठी से पीट रही है है ना, यही दिल्ली पुलिस 5 सितंबर को आयोजित कॉक्रोचो के मार्च में मूक दर्शक बनकर खड़ी रहेगी।
— पाण्डेय जी®️ (@NRPandeyG) August 24, 2026
ऐसे कील लगे डंडों से तो चाइनीज सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया था, शायद मोदी जी…
क्या है हकीकत?
जांच में हमे यह वीडियो पत्रकार दिनेश कुमार के एक्स अकाउंट पर मिला। उन्होंने इस वीडियो को 22 जुलाई 2026 को पोस्ट किया था, वीडियो के साथ उन्होने लिखा कि दिल्ली पुलिस को भगवान से भी शायद डर नही लगता, इसलिए बच्चों को कील वाली लाठी से मार रहे थे।
दिल्ली पुलिस को भगवान से भी शायद डर नही लगता, इसलिए बच्चों को कील वाली लाठी से मार रहे थे। pic.twitter.com/kYjsjMQxBV
— Dinesh Kumar (@DineshRedBull) July 22, 2026
छठा वीडियो
एक यूजर एएन सिंह ने लिखा, ‘सब याद रखा जाएगा! @AmitShah @BJP4India @narendramodi चलवा लाठियां जनरल समाज के ऊपर! आरक्षण,Scstact,UGC खत्म हो के रहेगा! लगा लो ताकत’
सब याद रखा जाएगा! @AmitShah @BJP4India @narendramodi चलवा लाठियां जनरल समाज के ऊपर!
— A N singh🇮🇳 (@atulsin16288345) August 24, 2026
आरक्षण,Scstact,UGC खत्म हो के रहेगा! लगा लो ताकत !#ReservationReformआंदोलन pic.twitter.com/LDYcpOCu3J
क्या है हकीकत?
अपनी पड़ताल में हमे वीडियो हमे इन्स्टाग्राम पर एक यूजर की प्रोफाइल पर मिला, यहाँ इस वीडियो को 20 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था।

सातवाँ वीडियो
परमवीर राठौर ने लिखा, ‘जितनी तुम लाठी से मारोगे, उतने सवर्ण ज्यादा बाहर निकलेगा…. @narendramodi हिटलर, तुम्हारी लाठी कम पड़ जाएगी,लेकिन सवर्ण नही अब ये आंदोलन देशव्यापी बन गया है,तुम्हारी लाठी उसे रोक नही पाएगी’
जितनी तुम लाठी से मारोगे, उतने सवर्ण ज्यादा बाहर निकलेगा….@narendramodi हिटलर, तुम्हारी लाठी कम पड़ जाएगी,लेकिन सवर्ण नही
— Paramveer Rathore (@ParamveerS36404) August 23, 2026
अब ये आंदोलन देशव्यापी बन गया है,तुम्हारी लाठी उसे रोक नही पाएगी pic.twitter.com/u4D3b7GHqQ
पाण्डेय जी ने लिखा, ‘याद रखिए आरक्षण लाने में @BJP4India ने V P Singh को समर्थन दिया था। 90 के दशक में आरक्षण के विरोध में “राजीव गोस्वामी“ ने आत्मदाह किया था, पर अब हम एक भी राजीव गोस्वामी को ऐसा नहीं करने देंगे। सवर्ण विरोधों @narendramodi को गद्दी छोड़नी ही पड़ेगी। या तो आरक्षण में रिफार्म कीजिए, या फिर गद्दी छोड़िए महामानव’
याद रखिए आरक्षण लाने में @BJP4India ने V P Singh को समर्थन दिया था।
— पाण्डेय जी®️ (@NRPandeyG) August 23, 2026
90 के दशक में आरक्षण के विरोध में “राजीव गोस्वामी“ ने आत्मदाह किया था, पर अब हम एक भी राजीव गोस्वामी को ऐसा नहीं करने देंगे।
सवर्ण विरोधों @narendramodi को गद्दी छोड़नी ही पड़ेगी।
या तो आरक्षण में रिफार्म…
इसके अलावा कीरत चौहान ने भी वीडियो शेयर किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमे यह वीडियो ‘Navmaharashtra News’ के फेसबुक पेज पर मिला। यहाँ इस वीडियो को 23 जुलाई को सीजेपी प्रोटेस्ट का बताकर अपलोड किया गया था।

आठवां वीडियो
अभिषेक सोलंकी ने लिखा, ‘क्या केप्शन अब भी लिखूं, अभी भी खून नहीं खोला क्या तुम्हारा।’
क्या केप्शन अब भी लिखूं,
— Abhishek Solanki (@naughty_fact) August 24, 2026
अभी भी खून नहीं खोला क्या तुम्हारा।@IAMRAJSHEKHAWAT @NijiSachiv#ReservationReformआंदोलन pic.twitter.com/MenpzEMjSe
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमे यह वीडियो पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी के एक्स अकाउंट पर मिला। उन्होंने इस वीडियो को 22 जुलाई को को शेयर कर लिखा था कि उन्होंने शांति से विरोध कर रहे बच्चों की पिटाई की। एक गंभीर सवाल है: क्या किसी ने कभी पुलिस फ़ोर्स को कांवड़ियों की पिटाई करते देखा है, जब वे लोगों को पीटते हैं या गाड़ियाँ तोड़ते हैं?
They beat peaceful protesting kids serious Q has anyone seen any police force beating any Kanwariyas when they beat up people, break cars? pic.twitter.com/ycEc78o9q9
— Swati Chaturvedi (@bainjal) July 22, 2026

