बीते 21 जुलाई(शुक्रवार) को सामान्य वर्ग के लोगों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण और यूजीसी नियमावली के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में इस मुहिम से जुड़े लोगों के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से सरकारी नौकरियों और शिक्षा में जाति के आधार पर आरक्षण का विरोध करने वाले लोग जुटे थे। इस बीच लोगों के हुजूम का एक वीडियो सोशल में वायरल है, इस वीडियो को इसी आन्दोलन में शामिल लोगों के बताया जा रहा है।
क्या लिख रहे हैं लोग?
श्रीकांत उपाध्याय ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘यह आज का आंदोलन का जनसैलाब है। सत्ता और जातिवादी सहमे हुए है। कुछ दिन रुकिए। यह जनसैलाव सुनामी को भी पीछे छोड देगा। जातिगत आरक्षण, SCST एक्ट और UGC रेगुलेशन जब तक समाप्त नहीं होता। तब तक सवर्ण रुकने वाला नहीं।’
यह आज का आंदोलन का जनसैलाब है। सत्ता और जातिवादी सहमे हुए है। कुछ दिन रुकिए। यह जनसैलाव सुनामी को भी पीछे छोड देगा।
— Shrikant Upadhyay (@bjpryvsh) August 25, 2026
जातिगत आरक्षण, SCST एक्ट और UGC रेगुलेशन जब तक समाप्त नहीं होता। तब तक सवर्ण रुकने वाला नहीं। pic.twitter.com/dVbwXDTJep
यति शर्मा ने लिखा, ‘UGC आंदोलन किसी जाति या वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि समान अवसर, निष्पक्ष व्यवस्था और सभी छात्रों के अधिकारों की आवाज़ है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन हर नागरिक का अधिकार है। हम न्यायपूर्ण मांगों के साथ खड़े हैं।’
UGC आंदोलन किसी जाति या वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि समान अवसर, निष्पक्ष व्यवस्था और सभी छात्रों के अधिकारों की आवाज़ है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन हर नागरिक का अधिकार है। हम न्यायपूर्ण मांगों के साथ खड़े हैं। ✊#UGC #UGCProtest #StudentVoice #JusticeForStudents pic.twitter.com/O2roREv4a3
— Yati Sharma (@yati_Official1) August 24, 2026
दुर्गेश पाण्डेय ने लिखा, ‘translation गजब , अद्भुत , शानदार आरक्षण मुक्त भारत होकर रहेगा, UGC वापस होगा, SCSTAct खत्म होगा।’
गजब , अद्भुत , शानदार 🔥👇
— Er. Durgesh Pandey (@ErDurgeshPande7) August 23, 2026
आरक्षण मुक्त भारत होकर रहेगा ,
UGC वापस होगा ,
SCSTAct खत्म होगा। pic.twitter.com/wlLmRmvMKp
क्या है हकीकत?
पड़ताल के दौरान हमे यह वीडियो एक फेसबुक यूजर संजीव बेनीवाल की प्रोफाइल पर मिला, संजीव ने इस वीडियो को 25 जुलाई 2026 को पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘जंतर मंतर से उठी युवाओं की बुलंद आवाज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।’

इसी तरह इन्स्टाग्राम पर भी इस वीडियो को सनी रावत, प्रशांत कुमार ने 25 जुलाई को शेयर किया था।


