Breaking
25 Aug 2026, Tue

लोगों की भीड़ का यह वीडियो आरक्षण और यूजीसी नियमों के खिलाफ आंदोलन का नहीं है

बीते 21 जुलाई(शुक्रवार) को सामान्य वर्ग के लोगों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण और यूजीसी नियमावली के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में इस मुहिम से जुड़े लोगों के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से सरकारी नौकरियों और शिक्षा में जाति के आधार पर आरक्षण का विरोध करने वाले लोग जुटे थे। इस बीच लोगों के हुजूम का एक वीडियो सोशल में वायरल है, इस वीडियो को इसी आन्दोलन में शामिल लोगों के बताया जा रहा है।

क्या लिख रहे हैं लोग?

श्रीकांत उपाध्याय ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘यह आज का आंदोलन का जनसैलाब है। सत्ता और जातिवादी सहमे हुए है। कुछ दिन रुकिए। यह जनसैलाव सुनामी को भी पीछे छोड देगा। जातिगत आरक्षण, SCST एक्ट और UGC रेगुलेशन जब तक समाप्त नहीं होता। तब तक सवर्ण रुकने वाला नहीं।’

यति शर्मा ने लिखा, ‘UGC आंदोलन किसी जाति या वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि समान अवसर, निष्पक्ष व्यवस्था और सभी छात्रों के अधिकारों की आवाज़ है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन हर नागरिक का अधिकार है। हम न्यायपूर्ण मांगों के साथ खड़े हैं।’

दुर्गेश पाण्डेय ने लिखा, ‘translation गजब , अद्भुत , शानदार आरक्षण मुक्त भारत होकर रहेगा,  UGC वापस होगा,  SCSTAct खत्म होगा।’

क्या है हकीकत?

पड़ताल के दौरान हमे यह वीडियो एक फेसबुक यूजर संजीव बेनीवाल की प्रोफाइल पर मिला, संजीव ने इस वीडियो को 25 जुलाई 2026 को पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘जंतर मंतर से उठी युवाओं की बुलंद आवाज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।’

इसी तरह इन्स्टाग्राम पर भी इस वीडियो को सनी रावत, प्रशांत कुमार ने 25 जुलाई को शेयर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *