Breaking
25 Aug 2026, Tue

लड़की के सिर पर डंडा मारने का वीडियो आरक्षण को लेकर प्रोटेस्ट का नहीं है

बीते 21 जुलाई(शुक्रवार) को सामान्य वर्ग के लोगों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण और यूजीसी नियमावली के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारी लड़की के सिर पर डंडा मारता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या लिख रहे हैं लोग?

सतीश शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘इस बार मोदी जी के सिपाही का निशाना चूक गया है, अगली बार इन सवर्ण आतंकवादियों का सिर फाड़ेंगे हमारे नीले नीले मोदी जी!’

अभिजित ने लिखा, ‘ये सब मैं तो याद रखूंगा 2027/2029 में क्या आप लोग याद रखोगे?’

विष्णु पाठक आजाद ने लिखा, ‘बेशर्मी की हदें पार की जा रही हैं। कितना बड़ा कायर और नपुंसक होगा ये पुलिस वाला जो एक बेटी के सर में लाठी मार रहा है।  आंदोलन खून से ही सींचे जाते हैं। हम रुकेंगे नहीं, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से लड़ते रहेंगे।’

कमलेश पाण्डेय ने लिखा, ‘ये पुलिस की पवित्र वर्दी के लायक नहीं है। हमारे बहुत से सवर्ण एडवोकेट है इस पर संज्ञान लेना चाहिए और कानून के कटघरे में लाना चाहियें।’

इसके अलावा सतीश झा, सौरभ सिंह, सुमित तिवारी, अर्पित सिंह, यति शर्मा ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।

क्या है हकीकत?


पड़ताल में हमे यह वीडियो एक इन्स्टाग्राम यूजर की प्रोफाइल पर मिला। यहाँ इस वीडियो को सीजेपी प्रोटेस्ट का बताते हुए 24 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था।

इसी तरह विनोद जाखर ने एक्स पर 24 जुलाई को वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘दिल्ली पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही एक छात्रा के सिर पर लाठी से हमला लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। आखिर किसके इशारो पर ये हमले कर रहे हैं ? देश की बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *