साल 2021 में किसानों के मार्च का वीडियो दिल्ली जंतर मंतर प्रोटेस्ट से जोड़कर वायरल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। इस प्रदर्शन में AAP, ममता बनर्जी की टीएमसी और लेफ्ट पार्टियां शामिल हुईं। इसी बीच सोशल...
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। इस प्रदर्शन में AAP, ममता बनर्जी की टीएमसी और लेफ्ट पार्टियां शामिल हुईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें ट्रैक्टरों और झंडों के साथ लोगों का एक समूह हाईवे पर मार्च करता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
क्या लिख रहें हैं लोग?
सांसद कीर्ति आजाद ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘एक और जन सैलाब! Gen-Z को रोकना मुस्किल ही नहीं नामुमकिन है’
एक और जन सैलाब! Gen-Z को रोकना मुस्किल ही नहीं नामुमकिन है॥॥॥॥ https://t.co/fr5LKMcSXC
— Kirti Azad (@KirtiAzaad) October 10, 2026
एक एक्स यूजर कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’ हम आ रहे हैं जंतर मंतर आप भी निकलो’
हम आ रहे हैं जंतर मंतर आप भी निकलो https://t.co/C7UEYuCddc
— Cockroach Janta Party (@CJPDesk) October 10, 2026
मोहम्मद फैज़ान शेख़ ने पोस्ट कर लिखा,’आप ट्रेनों को रोक सकते हैं, बसें रुक सकती हैं, लेकिन भगवान के दिए पैरों को कोई नहीं रोक सकता। ‘गॉडफादर’ फ़िल्म में एक डायलॉग है: “प्रोटोकॉल कारों के लिए होता है, मेरे पैरों के लिए नहीं, है ना?” वह फ़िल्म थी, यह असलियत है।
You can stop trains, buses can come to a halt, but no one can stop the legs given by God. There’s a dialogue in the Godfather movie: "Protocol is for cars, not for my legs, right?" That was a movie, this is reality. #Jantarmanatar #cjp_पार्टी #DelhiProtest Dhruv Rathee https://t.co/JRujO6WAZB
— Mohammed Faizan Shaikh (@king7851007) October 10, 2026
सोमनाथ खन्ना ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’#जन्तर-मन्तर <> मोदी की उल्टी गिनती सुरु…मोदी का जाना निश्चित’
#जन्तर-मन्तर <> मोदी की उल्टी गिनती सुरु…मोदी का जाना निश्चित https://t.co/ThOOE3m6Gj
— Somnath Khanna (@khanna_somnath) October 10, 2026
अमरदीप कुशवाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’मेट्रो स्टेशन बंद कर देने से आंदोलन को रोका नहीं जा सकता..? मोदी जी एक अमित शाह जी देखिए तस्वीरें जनता जंतर-मंतर कि तरफ़ कूंच कर चुकी हैं।
मेट्रो स्टेशन बंद कर देने से आंदोलन को रोका नहीं जा सकता..? मोदी जी एक अमित शाह जी देखिए तस्वीरें जनता जंतर-मंतर कि तरफ़ कूंच कर चुकी हैं। #Jantarmanatar #SayNoToCJP l Dhruv Rathee l https://t.co/ow2bWpSlNe
— Amardeep Kushwaha (@AmardeepKushw20) October 10, 2026
लुबना शिराज़ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’क्या सोचा था, नहीं आ पाएंगे..’
क्या सोचा था, नहीं आ पाएंगे..🪳🪳🪳🪳 https://t.co/b2KNmUBvx3
— Lubna Shiraz (@shiraz_lub) October 10, 2026
इसके अलावा रितेश देशमुख, प्रिया राणा, मुकेश जनागल, डॉ. हिरदेश चौधरी ने भी यही दावा किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल के दौरान जब हमने वायरल वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स सर्च किया तो हमे फर्स्टपोस्ट की 27 जनवरी, 2021 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसका शीर्षक था ‘किसानों की ट्रैक्टर रैली: दिल्ली में हिंसा में एक की मौत, प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने लाल किले पर धावा बोला; 86 पुलिसकर्मी, 1,000 से अधिक किसान घायल।’ इस रिपोर्ट में प्रकाशित तस्वीर वायरल वीडियो के एक मुख्य दृश्य से मेल खाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ट्रैक्टर रैली से हजारों प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली में मार्च किया। वे केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे थे।
इसके अलावा हमें 27 जनवरी, 2021 को प्रकाशित एएफपी की एक रिपोर्ट में भी यही तस्वीर है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कृषि कानून के खिलाफ किसान ट्रैक्टरों और घोड़ों पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन के दौरान लाल किले में प्रवेश कर गए।
| दावा | ट्रैक्टरों और झंडों के साथ लोगों का एक समूह चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहा है। |
| हकीकत | यह वीडियो जनवरी 2021 का है, जब किसानों ने कृषि कानूनों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। |



No Comment! Be the first one.