बांग्लादेश की ट्रेन का वीडियो CJP प्रदर्शनकारियों की यात्रा का बताकर वायरल
दिल्ली में 10 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाली...
दिल्ली में 10 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाली 245 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। साथ ही दिल्ली के अंदर 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमे लोग ट्रेन की छत पर बैठकर सफ़र करते नजात आ रहें हैं। दावा किया जा रहा है कि सरकार ने ट्रेनें बंद कर दी हैं जिस कारण लोग मालगाड़ी में सवार होकर दिल्ली जा रहें हैं।
क्या लिख रहे हैं लोग?
शम्भु पटवा ने लिखा, “ट्रेनें रोक लो, रास्ते बंद कर दो… लेकिन जनता के इंकलाब को कैसे रोकोगे, अमित शाह जी? डर की दीवार टूट चुकी है, अमित शाह जी! जनता ने जब सत्ता के ख़ौफ़ को ठुकरा दिया, तो रेलगाड़ी नहीं मिली तो मालगाड़ी ही सही! मंज़िल लोकतंत्र है, रास्ता कोई भी हो सकता है! अब सवाल है—जनता की आवाज़ रोकने के लिए कितनी ट्रेनें रोकेंगे, कितने रास्ते बंद करेंगे और कितनों को हिरासत में लेंगे, अमित शाह जी? जनता जब उठ खड़ी होती है, तो सत्ता की सारी ताक़त छोटी पड़ जाती है!”
ट्रेनें रोक लो, रास्ते बंद कर दो… लेकिन जनता के इंकलाब को कैसे रोकोगे, अमित शाह जी? डर की दीवार टूट चुकी है, अमित शाह जी! जनता ने जब सत्ता के ख़ौफ़ को ठुकरा दिया, तो रेलगाड़ी नहीं मिली तो मालगाड़ी ही सही! मंज़िल लोकतंत्र है, रास्ता कोई भी हो सकता है! अब सवाल है—जनता की आवाज़ रोकने के लिए कितनी ट्रेनें रोकेंगे, कितने रास्ते बंद करेंगे और कितनों को हिरासत में लेंगे, अमित शाह जी? जनता जब उठ खड़ी होती है, तो सत्ता की सारी ताक़त छोटी पड़ जाती है!
— Shambhu Patwa Dighwara wala (@djshmbhu30) October 10, 2026
बालमुकिंद जोशी ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “अद्भुत नज़ारा: जब सरकार ने यात्री ट्रेनें बंद कर दीं, तो जोश से भरे लोग मालगाड़ी में सवार हो गए।
अद्भुत नजारा :सरकार ने सवारी गाड़ी बंद की तो जुनून से लबरेज लोग मालगाड़ी में सवार हो गये https://t.co/B7x5jJegTH
— Balmukund Joshi (@balmukundjoshi) October 10, 2026
योगेश शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,”पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। लोग मालगाड़ियों में बैठकर दिल्ली आ रहे हैं।”
सवारी गाड़ियां कैंसिल कर दी लोग मालगाड़ी पर बैठकर दिल्ली आ रहे हैं https://t.co/vcyp4HAm0u
— yogeshh sharma.. (@yogeshsh2135) October 10, 2026
निधि अंबेडकर ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”कल ट्रेन बंद होने की वजह से सभी बिहारी दिल्ली नहीं पहुँच पाए; आज सभी बिहारी दिल्ली के लिए निकल पड़े हैं”
कल ट्रेन बंद के कारण बिहारी सब दिल्ली नहीं पहुंच पाए थे, आज बिहारी सब दिल्ली के लिए निकल चुके हैं… #Jantarmanatar #IndiaFirst https://t.co/nn9CePW3G8
— निधि अम्बेडकर (@nidhiambedkar) October 10, 2026
इसके अलावा अल्का मौर्य, ज्ञानेंद्र सिंह ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में जब हमने वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यह वीडियो हमे एक बांग्लादेशी इन्स्टाग्राम यूजर Rail and Road Bangladesh की प्रोफाइल पर मिला मिला। इस वीडियो को 13 सितंबर 2026 को पोस्ट किया गया था।

आगे जब हमने अकाउंट की जाँच की तो पाया यह एक बांग्लादेश का अकाउंट है। हमे इस अकाउंट पर इसी तरह के और भी कई वीडियोज मिले जिनमे बांग्लादेश के रेलवे स्टेशनों, रेलवे स्टेशन और रेल यात्रा से जुड़े वीडियोज पोस्ट किए गए हैं।

| दावा | राजधानी दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए लोग ट्रेन की छत पर चढ़कर सफर कर रहे हैं। |
| हकीकत | वायरल वीडियो बांग्लादेश का है जिसको बांग्लादेशी इंस्टाग्राम अकाउंट रेल एंड रोड बांग्लादेश ने पोस्ट किया हुआ है। इस अकाउंट पर इसी तरह के और भी कई वीडियोज मौजूद हैं। |



No Comment! Be the first one.