दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP की तिरंगा यात्रा पर पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और वामपंथी संगठनों ने 16 अक्टूबर की शाम 5 बजे कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का ऐलान किया।...
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और वामपंथी संगठनों ने 16 अक्टूबर की शाम 5 बजे कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का ऐलान किया। इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया, इस वीडियो के साथ दावा किया गया कि कनॉट प्लेस में तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
क्या लिख रहें हैं लोग?
पत्रकार सुरभि ने लिखा, ‘कनॉट प्लेस, दिल्ली – इस वक्त! दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और अमित शाह के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय की भूमिका पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में अफरा-तफरी का आरोप लगाया है। लोकतंत्र में विरोध की आवाज़ सुनी जानी चाहिए!’
🚨 कनॉट प्लेस, दिल्ली – इस वक्त! दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और अमित शाह के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय की भूमिका पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में अफरा-तफरी का आरोप लगाया है। 🇮🇳 लोकतंत्र में विरोध की आवाज़ सुनी जानी चाहिए! https://t.co/aeRvxZdN7r
— Surbhi Maradiya (@SurabhiMaradiya) October 16, 2026
सच ऑफ बिहार ने लिखा, ‘फिर एक बार देश में तिरंगा vs RSS के झंडा के बीच की जंग शुरू हो गई है। देखिए तिरंगा के सम्मान में लाठी चार्ज’

अलका मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’CP तिरंगा लहराने पर पुलिस पिटाई कर रहीं है’
CP तिरंगा लहराने पर पुलिस पिटाई कर रहीं है https://t.co/vke8TV82mf
— Alka Maurya (@MauryaAlka76391) October 16, 2026
अंकित सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’ दिल्ली: कनॉट प्लेस में तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की लाठीचार्ज! जिस तिरंगे के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की बात की जाती है, उसी तिरंगे के साथ प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई क्यों’
दिल्ली: कनॉट प्लेस में तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की लाठीचार्ज! जिस तिरंगे के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की बात की जाती है, उसी तिरंगे के साथ प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई क्यों. #Amaalians #Coimbatore #IDOLLegendsReturn_SonyTV #दिल्लीपुलिसअभिजीत https://t.co/R5Y38eiSdh
— Ankit singh y. S. M (@AnkitSi56883302) October 16, 2026
अनीता यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’तिरंगा यात्रा से भड़की तानाशाह सरकार ! लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर लाठी की गई !’
तिरंगा यात्रा से भड़की तानाशाह सरकार ! लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर लाठी की गई ! https://t.co/rZkssAKi1E
— Anita yadav (@Anitahzb) October 16, 2026
इसके अलावा सचिन, गुलाब धारकर. रोहित कुमार यादव, सदा टाइम्स, IYC International, सौरभ, अनामिका पाल ने भी यही दावा किया।
क्या है हकीकत ?
पड़ताल में जब हमने दोनों वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया, तो हमें Instagram यूजर Kumarsing Gond की आईडी पर यही वीडियो मिला। यह वीडियो कैप्शन ‘जंतर-मंतर, न्यू दिल्ली, इंडिया. सरकार और पुलिस का खुला अत्याचार।‘ के साथ 22 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था।

| दावा | दिल्ली में सीजेपी की तिरंगा यात्रा में पुलिस ने लोगों को पीटा। |
| हकीकत | यह वीडियो 22 जुलाई या उससे पहले से इन्टरनेट पर मौजूद है। |



No Comment! Be the first one.