प्रतापगढ़गढ़ एसपी ने भाजपा विधायक को पीटा? वायरल वीडियो 4 साल पुराना है
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी के रानीगंज प्रतापगढ़ के विधायक धीरज ओझा को पुलिस ने पीटा है। हालाँकि यह वीडियो 4 साल पुराना है।
सपा नेता अतुल प्रधान ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ये है भारतीय जनता पार्टी के रानीगंज प्रतापगढ़ के विधायक श्री धीरज ओझा हैं इनका कहना हैं की पुलिस ने इन्हें खूब पीटा है ! क्या उत्तर प्रदेश सरकार से बड़ा पुलिस-प्रशासन हो गया है ! जहाँ पुलिस बारी बारी सत्ताधारी विधायकों का नंबर लगा रही हैं ! कही ऐसा तो नहीं जिन माननीय विधायकों के नंबर लग रहे हैं ये दिल्ली वाले इंजन के हिस्से में आ रहे हो!’
ये है भारतीय जनता पार्टी के रानीगंज प्रतापगढ़ के विधायक श्री धीरज ओझा हैं इनका कहना हैं की पुलिस ने इन्हें खूब पीटा है ! क्या उत्तर प्रदेश सरकार से बड़ा पुलिस-प्रशासन हो गया है ! जहाँ पुलिस बारी बारी सत्ताधारी विधायकों का नंबर लगा रही हैं ! कही ऐसा तो नहीं जिन माननीय विधायकों के… pic.twitter.com/zBDxzUzoyD
— Atul Pradhan (@atulpradhansp) April 9, 2025
अंशिका सिंह यादव ने लिखा, ‘BJP रानीगंज प्रतापगढ़ के विधायक धीरज ओझा हैं इनका कहना हैं की पुलिस ने इन्हें खूब पीटा है BJP की सरकार में ब्राह्मण, दलित, पिछड़े अल्पसंख्यक कौन सुरक्षित है कोई बताएगा ?’
BJP रानीगंज प्रतापगढ़ के विधायक धीरज ओझा हैं इनका कहना हैं की पुलिस ने इन्हें खूब पीटा है
— Anshika Singh Yadav (@Anshika_in) April 9, 2025
BJP की सरकार में ब्राह्मण, दलित, पिछड़े अल्पसंख्यक कौन सुरक्षित है कोई बताएगा ? pic.twitter.com/fc8eeQ1l5x
सूर्या समाजवादी ने लिखा, ‘रानीगंज के बीजेपी विधायक धीरज ओझा को प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने खूब मारा बीजेपी सरकार में बीजेपी विधायक ही सुरक्षित नहीं है, हम इसकी कड़ी निंदा करते है’
रानीगंज के बीजेपी विधायक धीरज ओझा को प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने खूब मारा
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) April 9, 2025
बीजेपी सरकार में बीजेपी विधायक ही सुरक्षित नहीं है, हम इसकी कड़ी निंदा करते है 😂 pic.twitter.com/wNRgXr62Sq
अनुज अग्निहोत्री ने लिखा, ‘देखिए मैने एक बार नहीं कहा है हजार बार कहा है उत्तर प्रदेश में किसी एक पार्टी नहीं बल्कि एक व्यक्ति की सरकार है। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों पर जो अत्याचार हो रहा है इतिहास में आज तक नहीं हुआ होगा। यह रानीगंज प्रतापगढ़ से विधायक धीरज ओझा हैं इन्हें पुलिस ने बहुत पीटा है।’
देखिए मैने एक बार नहीं कहा है हजार बार कहा है उत्तर प्रदेश में किसी एक पार्टी नहीं बल्कि एक व्यक्ति की सरकार है।
— Anuj Agnihotri Swatntra (@ASwatntra) April 9, 2025
उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों पर जो अत्याचार हो रहा है इतिहास में आज तक नहीं हुआ होगा।
यह रानीगंज प्रतापगढ़ से विधायक धीरज ओझा हैं इन्हें पुलिस ने बहुत पीटा है। pic.twitter.com/8OhoCOWtGQ
कांग्रेस नेता अरुणेश यादव ने लिखा, ‘यह रानीगंज प्रतापगढ़ से BJ Party के विधायक धीरज ओझा है, इनका आरोप है कि पुलिस कप्तान ने इनको पीटा , घसीटा और दौड़ा-दौड़ा के मारा, साथ में कपड़े भी फाड़े। बताइए यह है प्रदेश की कानून व्यवस्था जब सत्ताधारी दल का विधायक की सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा?’
यह रानीगंज प्रतापगढ़ से BJ Party के विधायक धीरज ओझा है, इनका आरोप है कि पुलिस कप्तान ने इनको पीटा , घसीटा और दौड़ा-दौड़ा के मारा, साथ में कपड़े भी फाड़े।
— Dr. Arunesh Yadav (डॉ अरुणेश यादव) (@YadavArunesh) April 9, 2025
बताइए यह है प्रदेश की कानून व्यवस्था जब सत्ताधारी दल का विधायक की सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा? pic.twitter.com/UgkGjLCF9o
इसके अलावा जितेन्द्र वर्मा ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल सर्च किया तो इंडिया टीवी की वेबसाईट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। 7 अप्रैल 2021 को प्रकाशित इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट है जिससे यह बात स्पष्ट है कि रिपोर्ट वायरल वीडियो के सम्बन्ध में हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धीरज ओझा ने पुलिस अधीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। ओझा ने आरोप लगाया कि प्रशासन दबंग लोगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रहा है। अपने साथ हुई इस कथित हरकत का विरोध जताते हुए वह जिलाधिकारी आवास के सामने लेट गए।
इसके बाद हमे अमर उजाला की वेबसाईट पर प्रकाशित रिपोर्ट भी मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि रानीगंज विधायक धीरज ओझा बुधवार दोपहर करीब एक बजे अपने समर्थकों के साथ डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। डीएम की गैरमौजूदगी में वह उनके चैंबर में धरने पर बैठ गए। विधायक जिस समय डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे उस समय डीएम, एसपी पट्टी ब्लाक में नामांकन कार्यों का जायजा ले रहे थे। विधायक के धरने पर बैठने की जानकारी होेते ही डीएम और एसपी आकाश तोमर कैंप कार्यालय पहुंचे और विधायक से धरने पर बैठने का कारण पूछने लगे।
अभी अंदर बात चल ही रही थी कि थोड़ी देर बाद विधायक फटा कुर्ता लेकर बाहर आए और एसपी पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए फर्श पर लेट गए। एसपी पर कपड़ा फाड़ने व गोली मरवा देने का भी आरोप लगाते रहे। यह देखकर विधायक के समर्थक डीएम व एसपी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। हालांकि कुछ ही देर में डीएम बाहर आए और किसी तरह विधायक को समझाबुझाकर भीतर ले गए। चैंबर में विधायक व डीएम के बीच बातचीत होती रही। करीब तीन घंटे बाद डीएम ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कराई जाएगी। तब जाकर मामला शांत हुआ।
वहीं इस मामले में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि रानीगंज विधायक मतदाता सूची के मामले को लेकर डीएम चैंबर में धरने पर बैठे थे। मैंने दुर्व्यवहार करने के लिए मना किया, तो झूठा आरोप लगाने लगे। जबकि संपूर्ण प्रकरण से पुलिस का कोई सरोकार नहीं है।
| दावा | हकीकत |
| प्रतापगढ़ एसपी ने भाजपा विधायक धीरज ओझा को पीटा। | यह वीडियो अप्रैल 2021 का है। प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धीरज ओझा ने पुलिस अधीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया था। हालाँकि एसपी ने आरोप को गलत बताया था। |



No Comment! Be the first one.