दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अगर वो इस मामले से खुद को हटाती हैं तो इससे एक बहुत खतरनाक रास्ता खुल जाएगा। कोई भी राजनेता या बड़ा आदमी जज या उसके परिवार पर हमला करके उनको केस से हटवा सकेगा। अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरएसएस से संबंध रखने वाले आरोपों पर जस्टिस शर्मा ने कहा कि वह अलग-अलग विचारधाराओं के बार एसोसिएशनों द्वारा आयोजित ऐसे कई कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं, क्योंकि जजों को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होना पड़ता है। इस बीच सोशल मीडिया में जस्टिस स्वर्ण कांता का एक वीडियो वायरल है, वीडियो के साथ दावा है कि जस्टिस स्वर्ण कांता RSS भाजपा के कार्यकर्मों में जाने पर प्रमोशन की बात कर रही हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता देवेश विश्वकर्मा ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता जी स्वयं स्वीकार कर रही हैं कि जब -जब वो RSS भाजपा के कार्यकर्मों में जाती हैं,उनका प्रमोशन हो जाता है फिर भी मैडम जी निष्पक्ष हैं फजीहत के बाद भी ,अरविंद केजरीवाल जी पर लगे फर्जी आरोपों की सुनवाई खुद करना चाहती हैं, कितना दबाव होगा?’
दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता जी स्वयं स्वीकार कर रही हैं
— Devesh Vishwakarma🇮🇳 (@devesh_aap) April 21, 2026
कि जब -जब वो RSS भाजपा के कार्यकर्मों में जाती हैं,उनका प्रमोशन हो जाता है
फिर भी मैडम जी निष्पक्ष हैं
फजीहत के बाद भी ,अरविंद केजरीवाल जी पर लगे फर्जी आरोपों की सुनवाई खुद करना चाहती हैं, कितना दबाव होगा? pic.twitter.com/uV1KQ64jWk
पत्रकार कविश अजीज ने लिखा, ‘माननीय सदस्य ने माना है कि जब भी वह RSS के किसी इवेंट में गईं, उनका प्रमोशन हुआ। अरविंद केजरीवाल बहुत दूर की सोचने वाले नेता हैं।’
Your Honor has accepted that her promotion took place every single time she attended an RSS event.
— Kavish aziz (@azizkavish) April 21, 2026
Arvind Kejriwal is a very visionary leader✊✊ pic.twitter.com/7v5hFNgkEW
समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने लिखा, ‘जब भी मैं RSS के कार्यक्रम में जाती हूँ, मेरा प्रमोशन हो जाता है। स्वर्णकांता शर्मा जज, दिल्ली हाई कोर्ट Whenever I attend RSS events, I get promoted. Swarnkanta Sharma, Judge, Delhi High Court सभी लोग कहीं न कहीं जुड़े रहते हैं पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की केस छोड़ देनी चाहिए।’
जब भी मैं RSS के कार्यक्रम में जाती हूँ, मेरा प्रमोशन हो जाता है।
— I.P. Singh (@IPSinghSp) April 21, 2026
स्वर्णकांता शर्मा जज, दिल्ली हाई कोर्ट
Whenever I attend RSS events, I get promoted. Swarnkanta Sharma, Judge, Delhi High Court
सभी लोग कहीं न कहीं जुड़े रहते हैं पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की केस छोड़ देनी… pic.twitter.com/B53o6VBjUM
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने लिखा, ‘जब भी मैं RSS के कार्यक्रम में जाती हूँ, मेरा प्रमोशन हो जाता है। स्वर्णकांता शर्मा जज, दिल्ली हाई कोर्ट Whenever I attend RSS events, I get promoted. Swarnkanta Sharma, Judge, Delhi High Court’

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता राकेश यादव, शिव चरण गोयल, राम गुप्ता, ऋषि राज गोयल, अमित झा, कर्मवीर, न्यूज बास्केट, शिव, बेताल, दाऊद नदफ, पब्लिक न्यूज, लाईव टीवी ने भी इसी दावे के साथ वीडियो पोस्ट किया।
क्या है हकीकत? पड़ताल में वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो हमे यूपी के वाराणसी की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के ‘Department of Law’ एक्स हैंडल पर तस्वीरें मिली। इन तस्वीरों को 20 मार्च 2024 को पोस्ट किया गया था। इन तस्वीरों में वायरल वीडियो से सम्बन्धित एक तस्वीर भी मौजूद है जिसमे जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा नजर आ रही हैं।
hon'ble justice Swaran kanta sharma delhi high court,Prof.Pniky Sharma faculty of law Delhi University and Our VC prof.A.K.Tyagi @lawMGKVP pic.twitter.com/AjoXMIgw30
— Department of Law, MGKVP (@LawMGKVP) May 20, 2024
यहाँ एक बैनर पर लिखा है कि यह एक “One Day National Workshop” है, जिसका विषय है, ‘Relevance of New Criminal Laws in Changing India; (बदलते भारत में नए आपराधिक कानूनों की प्रासंगिकता)। यह कार्यक्रम 19 मई 2024 को सुबह 10:30 बजे आयोजित हुआ था।

इस बैनर के मुताबिक मंच मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा मौजूद हैं। उनके साथ अन्य गणमान्य अतिथि और आयोजक भी मंच पर बैठे हैं। कार्यक्रम का स्थान कॉन्फ्रेंस हॉल, फैकल्टी ऑफ लॉ, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी है।
हमे इस सम्बन्ध में हिंदुस्तान की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट भी मिली। 20 मार्च 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि विभाग में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुईं।

इसके बाद हमे ‘Faculty of law,M.G.kashi vidyapith,varanasi‘ के फेसबुक पेज पर कार्यक्रम का पूरा वीडियो भी मिला। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने काहा, ‘मैं जब-जब बनारस आई हूं, बाबा (भगवान शिव) ने मुझे कुछ दिया है। मुझे हर बार बाबा का स्नेह और इस विश्वविद्यालय से रंजन जी और शिल्पी जी का स्नेह यहां खींचकर लाता है, तो हर बार एक नई सौगात से लाता है।’
इसके बाद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा कहती हैं, ‘जब आपने मुझे पहली बार यहां आमंत्रित किया था, तब मैं केवल एक सेशन जज थी। उसके अगले साल जब आपने मुझे बुलाया, तब मैं फैमिली कोर्ट की डिस्ट्रिक्ट जज थी। उसके अगले साल मैं डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनी और आज जब आपने मुझे आमंत्रित किया है, तो आपने मुझे, बाबा ने मुझे हाई कोर्ट का जज बना दिया है। इसके लिए मुझे आपका धन्यवाद करना चाहिए कि आप मुझे बुलाते रहे और बाबा मुझे कुछ-न-कुछ बनाते रहें।’
पड़ताल से स्पष्ट है कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा का वायरल वीडियो RSS या भाजपा से जुड़े किसी कार्यक्रम का नहीं है, बल्कि यह एक विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी में आयोजित शैक्षणिक वर्कशॉप का है, जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। इस वीडियो में वे अपनी पेशेवर यात्रा का जिक्र करते हुए अपनी उपलब्धियों का श्रेय विश्वविद्यालय और भगवान शिव (बाबा विश्वनाथ) की कृपा को देती नजर आती हैं।

