उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना को जातिगत एंगल देते हुए दावा किया जा रहा है कि सुल्तानपुर में दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीडीए समाज पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है।
सूर्य समाजवादी ने एक्स पर लिखा, ‘सुल्तानपुर में दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई इस सरकार में पीडीए समाज पर अत्याचार बढ़ता जा रहा’
सुल्तानपुर में दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) August 10, 2025
इस सरकार में पीडीए समाज पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है pic.twitter.com/MJuzQfeqj1
राजन यादव ने लिखा, ‘दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, घटना सुल्तानपुर की बताई जा रही !! उत्तर प्रदेश में PDA समाज की हत्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं!!’
दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, घटना सुल्तानपुर की बताई जा रही !!
— Rajan Yadav (@beingrajanrao) August 10, 2025
उत्तर प्रदेश में PDA समाज की हत्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं!! pic.twitter.com/tnq1N5Zz9z
शिवम यादव ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में PDA समाज के लोगों की हत्याएं हो रही , दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई ,घटना सुल्तानपुर की बताई जा रही।’
उत्तर प्रदेश में PDA समाज के लोगों की हत्याएं हो रही ,
— Shivam Yadav (@ShivamYadavjii) August 10, 2025
दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई ,घटना सुल्तानपुर की बताई जा रही। pic.twitter.com/Nbxvpm3qGp
क्या है हकीकत? पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 10 अगस्त 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के भंडरा परशुरामपुर गांव का है। जहाँ रविवार की सुबह नवनीत कोरी नाम के एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, नवनीत कोरी ने 2 महीने पहले ही गांव की शिवानी नाम की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। शिवानी का भाई इस शादी के खिलाफ था। घरवालों के मुताबिक उसने शिवानी को धमकाया था कि उसके पति की हत्या कर देगा।

नवनीत कोरी की बहन बिनू ने बताया कि जुलाई महीने में बांसी गांव के मेले में रजनीश ने शिवानी को धमकी दी थी कि नवनीत को गोली मार देगा। शनिवार को 5-6 लोग बुलेट लेकर घर के सामने काफी देर तक खड़े रहे थे, जिनमें रजनीश भी था। आज सुबह उसने वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं नवनीत की पत्नी शिवानी ने बताया कि, ‘हम दोनों ने 2 महीने पहले लव-मैरिज की थी, इसलिए मेरे भाई ने दुश्मनी ठान ली थी। आज सुबह उसने नवनीत को मार दिया।’
ASP अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों एक ही जाति के हैं और पहले दोस्त भी थे। रजनीश की बहन और नवनीत ने 2 महीने पहले लव मैरिज कर ली थी। घरवालों के मुताबिक, इसी रंजिश में बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है और जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
निष्कर्ष: सुल्तानपुर में नवनीत कोरी की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है। नवनीत ने गांव की शिवानी नाम की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। शिवानी का भाई इस शादी के खिलाफ था। जिस वजह से उसने नवनीत की हत्या कर दी। दोनों पक्ष एक ही वर्ग के हैं।

