Breaking
6 Sep 2026, Sun

शराब का गिलास लेकर नाचने का वायरल वीडियो श्रीराम मंदिर के CEO जितेंद्र मिश्रा का नहीं है

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। साथ ही ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक कर व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। इस बीच सोशल मीडिया में एक शख्स का वीडियो है जिसमे वो शराब का गिलास लेकर डांस कर रहे हैं। दावा है कि यह वीडियो सीईओ जितेंद्र मिश्रा का है।

क्या लिख रहे हैं लोग?

कांग्रेस नेता रश्मि ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘पहले चंदा गिनने वाले चोरी करते थे, अब CEO पार्टी मना रहा है। मंदिर को कॉर्पोरेट बना दिया भाई, डांस फ्लोर भी लग गया।  Jitendra Mishra seen dancing and drinking while celebrating his appointment’ 

कांग्रेस नेता प्रगन्या गुप्ता ने लिखा, ‘लगता है कि जैकपॉट लगने से वह बहुत खुश हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के तौर पर अपनी नियुक्ति का जश्न मनाते हुए, शराब पीते और नाचते हुए जितेंद्र मिश्रा को देखें।’

GenZ of India ने लिखा, ‘अपनी नियुक्ति का जश्न मनाते हुए नाचते और शराब पीते दिखे जितेंद्र मिश्रा  पहले चंदा गिनने वाले चोरी करते थे, अब सीईओ पार्टी मना रही है।  मन्दिर को कंपनी बनाया गया भाई, डांस फ्लोर भी लग गया।’

दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘राम मंदिर के न्यू अध्यक्ष ने पार्टी दी है’

पायल यादव ने लिखा, ‘राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ के रूप में नामित सेवानिवृत्त वायु मार्शल जितेंद्र मिश्रा अपनी नियुक्ति का जश्न मनाते हुए नाचते और शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं।’

क्या है हकीकत?

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के अलग-अलग हिस्सों के स्क्रीनशॉट लेकर Google पर रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन इंस्टाग्राम पर मिला। इसे विकास राणा नाम के यूजर ने 3 नवंबर 2025 को शेयर किया था। इस वीडियो में शराब का ग्लास लेकर डांस कर रहे शख्स का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

विकास राणा के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगालने पर हमें इसी शख्स के कई अन्य वीडियो भी मिले। इन वीडियो में भी उस व्यक्ति का चेहरा साफ तौर पर देखा जा सकता है।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स के चेहरे की तुलना राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्रा की उपलब्ध तस्वीरों से की। दोनों चेहरों की तुलना करने पर चेहरे की बनावट, आंखों, नाक और अन्य प्रमुख चेहरे की विशेषताओं में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *