Breaking
11 Sep 2026, Fri

स्कूली किताब में पीएम मोदी को स्वतंत्रता सेनानी बताने का दावा झूठा है

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक किताब के कुछ पेज वायरल हो रहे हैं। इन पेजों को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि NCERT या इतिहास की किताबों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ बताया गया है। वायरल पोस्ट के जरिए यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि नरेंद्र मोदी का नाम स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में शामिल किया गया है जबकि उनका जन्म तो साल 1950 में हुआ था।

क्या लिख रहे हैं लोग?

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘तो यह स्कूली किताबों में freedom fighter भी बन गए हैं?!? ग़ज़ब फ्रॉड है भाई’

कांग्रेस सेवादल नाम के एक एक्स अकाउंट ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘तो अब स्कूली किताबों में महामानव Freedom Fighter भी बन गए हैं?!? ग़ज़ब का फ्रॉड चल रहा है!! अब बस इंतज़ार है उस अध्याय का, जिसमें लिखा होगा, भारत की पहली Silent Movie भी महामानव ने ही direct की थी!’

सोशल मीडिया यूजर Ramesh Srivats ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘Listen. Narendra Modi is not listed here because he is a freedom fighter. He is there because it is Chapter 56.

जितेश ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘Wtf Bud introduced himself as a Freedom Fighter in chapter number “56”

Parinda 2.0 ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘Freedom fighter Narendra Modi’.

Roshan Rai ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘ज़रा सोचिए कि इस देश में लोगों का दिमाग़ बदलने की कैसी कोशिश हो रही है कि 1950 में जन्मे (भारत की आज़ादी के 3 साल बाद) एक व्यक्ति को असली आज़ादी के दीवानों के साथ पाठ्यपुस्तकों में ‘आज़ादी का सिपाही’ बताकर शामिल किया जा रहा है। यह कोई मज़ाक की बात नहीं है, बल्कि बेहद चिंताजनक है—यह उत्तर कोरिया बनने की दिशा में एक कदम है।’

क्या है हकीकत?

पड़ताल की शुरुआत वायरल पेज से ही की। वायरल पेज के एक कोने पर ‘शिवंत सर’ लिखा हुआ दिखाई देता है।

हमने इस नाम को गूगल पर सर्च किया। सर्च में सामने आया कि शिवंत सर भारत में General Knowledge (GK) और General Studies (GS) पढ़ाने वाले लोकप्रिय शिक्षकों में से एक हैं। वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को पढ़ाते हैं और मुख्य रूप से Careerwill के माध्यम से शिक्षण से जुड़े हैं।

पड़ताल को आगे बढ़ाने पर हमें Careerwill की Static GK किताब मिली। यह किताब SSC, रेलवे, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है। यानी यह NCERT की किताब नहीं है और न ही यह स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली भारत सरकार की कोई आधिकारिक इतिहास की पाठ्यपुस्तक है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रकाशित की गई एक Static GK पुस्तक है।

इस किताब के पेज नंबर 155 पर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों के नामों की एक सूची दी गई है। इसी सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी दिखाई देता है। हालाँकि यहाँ वायरल पेज पर केवल स्वतंत्रता सेनानियों के नामों की सूची नहीं दी गई है। वहां शीर्षक/विवरण में ‘Related prominent persons’ लिखा हुआ है। इसका मतलब है कि सूची में स्वतंत्रता आंदोलन या संबंधित विषय से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों के नाम शामिल किए गए हैं।

उदाहरण के लिए, इसी सूची में श्री नारायण गुरु का नाम भी दिया गया है। नारायण गुरु एक संत, आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक के रूप में प्रसिद्ध हैं। इसी तरह सूची में आर्य समाज का भी उल्लेख है। आर्य समाज कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलन/संगठन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *