Breaking
18 Feb 2025, Tue

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मोरक्को होटल भूकंप पीड़ितों को आश्रय नहीं दे रहा है

मोरक्को में शक्तिशाली भूकंप के बाद कम से कम 2000 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच दावा किया जा रहा है कि फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अपना होटल पेस्टाना सीआर7 ने भूकंप पीड़ितों के लिए खोल दिया है, होटल भूकम्प पीड़ितों को आश्रय दे रहा है हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह दावा गलत है।

सदफ आफरीन ने एक्स(पूर्व में ट्वीटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि मोरक्को, मराकेश शुक्रवार रात्रि को आए भूकंप के तेज़ झटके के बाद मरने वालों की संख्या 2 हज़ार से अधिक बताई जा रही है!वहीं घायल की संख्या 1500 के आस पास बताई जा रही है!इस भारी तबाही के बीच पूरी दुनिया मोरक्को की मदद कर रही है!और वहीं दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी अपनी दरिया दिली दिखाते हुए भूकंप से प्रभावित लोगों को अपना होटल “पेस्टाना CR-7” दे दिया है रहने के लिए!मोरक्को में पेस्टाना CR–7 होटल को शुक्रवार को मोरक्को में आए भूकंप से बचे लोगों के लिए शरण स्थल के रूप में मंजूरी दे दी गई है!फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस दरिया दिली के लिए दिल से सलाम!और आप सब से मोरक्को के लिए दुआ की गुज़ारिश करती हूं!

मोरक्को, मराकेश

शुक्रवार रात्रि को आए भूकंप के तेज़ झटके के बाद मरने वालों की संख्या 2 हज़ार से अधिक बताई जा रही है!
वहीं घायल की संख्या 1500 के आस पास बताई जा रही है!

इस भारी तबाही के बीच पूरी दुनिया मोरक्को की मदद कर रही है!
और वहीं दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो… pic.twitter.com/rSNHdGbttY

— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) September 10, 2023

खुर्शीद ने लिखा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मोरक्को में हुए भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए मोरक्को में अपना होटल “पेस्टाना CR7”  खोला है

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मोरक्को में हुए भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए मोरक्को में अपना होटल “पेस्टाना CR7” खोला है ♥️🇲🇦 #PestanaCR7 #You_are_the_best#You_are_the_best
Dear @Cristiano sir I’m your Biggest Fan 💝😘🫶🤞💞@I_am_khurshid

I salute you sir 🫶🫡🫡#Moroccopic.twitter.com/0UlZecyUAl

— 🅺🅷🆄🆁🆂🅷🅸🅳🇮🇳 (@I_am_khurshid) September 10, 2023

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमे सबसे पहले फ्रांस के एक पत्रकार का पोस्ट मिला, उन्होंने लिखा है कि यह प्रसारित जानकारी कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मोरक्को में भूकंप से प्रभावित लोगों को आश्रय देने के लिए माराकेच में अपने पेस्टाना सीआर7 होटल को उपलब्ध कराया, पूरी तरह से गलत है! मैंने स्वयं होटल से संपर्क किया और उन्होंने पुष्टि की कि यह गलत है!!!

🚨𝗙𝗔𝗞𝗘 𝗡𝗘𝗪𝗦

L’info qui circule comme quoi Cristiano Ronaldo aurait mis à disposition son Hôtel Pestana CR7 à Marrakech pour abriter les personnes touchées par le tremblement de terre au Maroc et totalement faux !

J’ai contacter moi même l’hôtel il m’ont confirmé que… pic.twitter.com/nrffdz70So

— Izem Anass (@Izemanass) September 9, 2023

इसके बाद हमे ‘Goal’ बेबसाईट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, इस रिपोर्ट में भूकम्प पीड़ितों को आश्रय देने के सवाल पर होटल के प्रवक्ता ने बताया है, “यह गलत जानकारी है। इस समय हमारे पास जितने भी ग्राहक हैं, उन्होंने सामान्य रूप से बुकिंग करा ली है।”

इसके अलावा ‘Essentially sports’ बेबसाईट पर प्रकाशित रिपोर्ट में भी इन दावों का खंडन किया गया है।

निष्कर्ष: हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि मोरोक्को के मराकेश शहर स्थित क्रिस्टियानो रोनाल्डो का होटल ‘पेस्टाना CR7’ भूकम्प पीड़ितों को आश्रय नही दे रहा है। 

Fact Myths एक स्वतंत्र फैक्ट चेकिंग बेबसाईट है। हम सोशल मीडिया से लेकर मुख्य धारा की मीडिया में चल रही फर्जी खबरों, गलत सूचनाओं, हेट स्पीच और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा के खिलाफ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस लड़ाई में हमे अपनी टीम का विस्तार करना हैं, इसके लिए हम पूरी तरह अपने पाठकों पर निर्भर हैं। आप हमे यहाँ सहयोग कर सकते हैं। Donate: FactMyths@unionbank

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है तो पड़ताल के लिए हमारे व्हाट्सएप नंबर +917895085973 पर भेजें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *