Breaking
18 Feb 2025, Tue

फेक न्यूज: भगवान श्रीकृष्ण और द्रोपदी का यह पोस्टर Myntra ने नहीं बनाया

 

तनिष्क विवाद के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट Myntra लोगों के निशाने पर है। सोशल
मीडिया में #BoycottMyntra ट्रेंड कर रहा है, लोग Myntra की एप्लीकेशन को मोबाइल
से हटाने की अपील भी कर रहे हैं।
क्या है मामला?

सोशल
मीडिया में एक पोस्टर वायरल है, इस पोस्टर में द्रोपदी का चीरहरण दिखाया
गया है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण एक ऑनलाइन शॉपिंग बेबसाईट से साड़ी ऑर्डर कर
रहे हैं। इस पोस्टर में Myntra का ‘लोगो’ है, साथ ही है, ‘श्री कृष्णा
शॉपिंग ऑनलाइन’।

सोशल मीडिया यूजर्स इसे एक धर्म के खिलाफ हमला बता
रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर बार हिन्दू धर्म को ही निशाना क्यों बनाया
जाता है। सिद्धि ने लिखा है कि तनिष्क के बाद अब Myntra ने उड़ाया
हिन्दुओं की आस्था का मज़ाक! आखिर ये बड़े ब्रांड्स खुद को समझते क्या हैं!
आइये साल के सबसे बड़े त्यौहार के शुभ अवसर पर इन्हे अपनी ताकत दिखाते
हैं! मत खरीदिए मिंत्रा और तनिष्क से!
 

 

रवि सिंह ने लिखा है कि एक
फैशन बन गया है कोई भी आता है हिन्दू धर्म का अपमान करके चला जाता हैl सभी
को सनातन संस्कृति के ऊपर ही Creativity दिखानी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स
ने इसी तरह का आरोप Myntra पर लगाया है।
 

 
क्या है हकीकत?

सोशल
मीडिया में वायरल इस पोस्टर को Myntra ने नहीं बनाया है बल्कि 2016 में
इसे स्क्रॉल ड्रोल (Scroll Droll) नाम की एक अन्य कंटेंट क्रिएटिंग वेबसाइट
ने बनाया था। स्क्रॉल ड्रोल ने माफ़ी मांगते हुए इस कंटेंट को 2016
में हटा दिया था। पोस्टर के सम्बन्ध में स्क्रॉल ड्रोल ने यह भी लिखा था कि
Myntra का इससे कोई सम्बन्ध नहीं है
 

 

 

वहीं Myntra ने भी ट्विट कर लिखा था कि हमनें यह पोस्टर नहीं बनाया है और न ही हम इसका समर्थन करते हैं।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया में वायरल इस पोस्टर को Myntra ने नही बनाया है। Myntra पर किसी धर्म की भावनाओं का आरोप बेबुनियाद है। स्क्रॉल ड्रोल ने 2016 में ही इस सम्बन्ध में पोस्टर को हटाते हुए माफी मांग ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *