उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दिसंबर 2025 में लेखपाल भर्ती 2025-26 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7994 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद आयोग ने 21 मई 2026 को प्रदेशभर में लेखपाल मुख्य परीक्षा आयोजित कराई। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब सोशल मीडिया पर लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र बाहर आने की बात कही जा रही है। एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लेखपाल पेपर छूटने का समय 12:00 बजे का था लेकिन लखनऊ के केंद्र पर कुछ छात्र 2:00 बजे के बाद बाहर निकलते दिखाई दिए। वहीं एक वीडियो में परीक्षा केंद्र में मोबाईल इस्तेमाल करने का भी दावा किया जा रहा है।
UP EXAM WALE नाम के एक्तस हैंडल ने लिखा, तमाम छात्रों और मीडिया चैनलों द्वारा लेखपाल भर्ती पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं…. परंतु अभी तक आयोग और सरकार इस पर चुप्पी… साधे हुए हैं…!! भर्ती की सुचिता और पारदर्शित पर अगर प्रश्न उठते हैं तो आयोग… और सरकार की जिम्मेदारी है कि अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रखें…. साथ ही लगाए जा रहे आरोपों की जांच करें… अन्यथा मौजूदा सरकार और आयोगो … के ऊपर से छात्रों का भरोसा लगातार डगमगा रहा है…!! पारदर्शिता पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच और आधिकारिक स्पष्टीकरण छात्रों का अधिकार है!’
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
— UP EXAM WALE (@Avaneesh_kumar_) May 24, 2026
तमाम छात्रों और मीडिया चैनलों द्वारा लेखपाल भर्ती पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं…. परंतु अभी तक आयोग और सरकार इस पर चुप्पी… साधे हुए हैं…!!
भर्ती की सुचिता और पारदर्शित पर अगर प्रश्न उठते हैं तो आयोग… और सरकार की जिम्मेदारी है कि अपना पक्ष… pic.twitter.com/ePGiTl4Jsr
The Cockroach Army ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती पेपर लीक की खबरें सामने आ रही है मेहनत करने वाला अभ्यर्थी क्या करे?’
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती पेपर लीक की खबरें सामने आ रही है
— The Cockroach Army (@Thecockroawoql) May 24, 2026
मेहनत करने वाला अभ्यर्थी क्या करे?#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK pic.twitter.com/gQAnsjJ23c
आकाश ने लिखा, ‘लेखपाल भर्ती परीक्षा में हो रहे धांधली के दावों पर सरकार और UPSSSC की खामोशी छात्रों का भरोसा तोड़ रही है। पारदर्शिता पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच और आधिकारिक स्पष्टीकरण छात्रों का अधिकार है’
लेखपाल भर्ती परीक्षा में हो रहे धांधली के दावों पर सरकार और UPSSSC की खामोशी छात्रों का भरोसा तोड़ रही है। पारदर्शिता पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच और आधिकारिक स्पष्टीकरण छात्रों का अधिकार है
— आकाश 🔥 (@KhurpenchiAkash) May 24, 2026
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
अधिक से अधिक शेयर करके इस मुहिम में pic.twitter.com/IgwJ8YFn9h
क्या है हकीकत? दावे की पड़ताल में यूपी तक की वीडियो रिपोर्ट में मुज्जफरनगर में अधिकारी एडीएम ई संजय सिंह ने पेपर लीक और परीक्षा केंद्र में मोबाइल इस्तेमाल के दावों पर सफाई देते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा जांच के बाद वायरल दावा पूरी तरह निराधार पाया गया। अधिकारी के अनुसार, परीक्षा के बाद कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल इस्तेमाल हुआ था। मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाली गई और कक्ष निरीक्षकों के बयान भी लिए गए। जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। वायरल दावा पूरी तरह असत्य है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने भी पुलिस को शिकायत देकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया के अनुसार वहां पर ओएमआर व पेपर सील पैकेट में सुरक्षित थे। कमरा संख्या 21 के कुछ अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के पहले भ्रम में उठकर कमरे से बाहर आ गए थे, जिन्हें वहां उपस्थिति अधिकारियों ने सही जानकारी देते हुए परीक्षा में वापस शामिल कराया।
वहीं लखनऊ के गोपीनाथ लक्ष्मणदास रस्तोगी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र से कुछ छात्रों के 12 बजे की जगह 2 बजे निकलने की वजह 22 मई को प्रकाशित दैनिक जागरण के अखबार में छापी एक खबर में मिली। खबर के मुताबिक, गोपीनाथ लक्ष्मणदास रस्तोगी इंटर कालेज में सुबह परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक की अफवाह फैलने से कुछ अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष से बाहर निकल आए। हंगामा बढ़ता देख प्रशासन ने मामले की जांच की और सूचना को अफवाह बताया। अभ्यर्थियों को वापस परीक्षा कक्ष में भेजा गया।

अमर उजाला की रिपोर्ट में बताया गया कि परीक्षा शुरू होने पर राजधानी के गोपीनाथ लक्ष्मणदास रस्तोगी इंटर कॉलेज, ऐशबाग के एक कमरे से पेपर लीक होने की अफवाह उड़ी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इसका सत्यापन जिला प्रशासन व अन्य अधिकारियों से किया गया। इसमें यह सूचना गलत पाई गई। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया के अनुसार वहां पर ओएमआर व पेपर सील पैकेट में सुरक्षित थे। कमरा संख्या 21 के कुछ अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के पहले भ्रम में उठकर कमरे से बाहर आ गए थे, जिन्हें वहां उपस्थिति अधिकारियों ने सही जानकारी देते हुए परीक्षा में वापस शामिल कराया।
वहीं यूपी सूचना विभाग ने एक्स पर पोस्ट में बताया, ‘लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 उत्तर प्रदेश के 44 जनपदों के 861 परीक्षा केंद्रों पर दिनांक 21 मई 2026 को पूर्ण सूचिता के साथ निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांति पूर्वक संपन्न करायी गई। उक्त परीक्षा के लिए पंजीकृत 3,66,712 अभ्यर्थियों में से 3,01,756 (82.29%) अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। लेखपाल मुख्य परीक्षा- 2026 के पेपर लीक संबंधी सूचना प्राप्त होने पर सक्षम अधिकारियों द्वारा इसका तत्काल सत्यापन किया गया, जिसमें यह सूचना पूर्णतः भ्रामक एवं असत्य पाई गई। लेखपाल मुख्य परीक्षा- 2026 निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक सम्पन्न करायी गई है।’
लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 उत्तर प्रदेश के 44 जनपदों के 861 परीक्षा केंद्रों पर दिनांक 21 मई 2026 को पूर्ण सूचिता के साथ निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांति पूर्वक संपन्न करायी गई। उक्त परीक्षा के लिए पंजीकृत 3,66,712 अभ्यर्थियों में से 3,01,756 (82.29%) अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।…
— Information and Public Relations Department, UP (@InfoDeptUP) May 24, 2026

