साध्वियों के यौन उत्पीड़न में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत पैरोल पर बाहर है। इसी बीच सोशल मीडिया में पत्रकार रुबिका लियाकत की गुरमीत राम रहीम के साथ तस्वीर वायरल है। तस्वीर को शेयर करते हुए कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि रुबिका लियाकत और राम रहीम के बीच करीबी संबंध हैं। हालाँकि हमारी पड़ताल में यह तस्वीर एडिटेड निकली।
Queen नाम के X यूजर ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “हर बार पैरोल इसीलिए मिलती है की भाईजान के साथ फोटो खिंचा सके”
हर बार पैरोल इसीलिए मिलती है की भाईजान के साथ फोटो खिंचा सके… 👇 pic.twitter.com/bOBK5oyvyW
— Queen 👸 (@Queen510619151) May 29, 2026
वहीं पत्रकार आवेश तिवारी ने लिखा,”देश की सबसे बड़ी पत्रकार रुबिका लियाकत, देश में सर्वाधिक पैरोल पाने वाले महामानव के साथ। सुन रहे हैं कोई नहीं फिल्म बनाने वाला है।”

सुरेश कापसे ने लिखा, ‘सुना है इस बाबा को विशेष अपराधी की मान्यता प्राप्त है ये है हमारा निष्पक्ष मीडिया जो बीजेपी के दामाद के साथ बैठा है’

क्या है हकीकत? दावे की पड़ताल में रूबिका लियाकत की असल तस्वीर हमें उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर की गई एक पोस्ट मिली। दरअसल रूबिका लियाकत ने 25 मई को अपने एक पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें तीसरे और चौथे फोटो में वो पदम् श्री विजेता लोक गायक मालिनी अवस्थी के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं।
रुबिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कैप्शन लिखती है, ‘मालिनी दीदी के मिलन समारोह में ग़ज़ब की ऊर्जा थी… संगीत… मीठी बोली.. मस्ती.. बदमाशी शुक्रिया @maliniawasthi बेहतरीन शाम के लिए सब कुछ।’

वहीं पड़ताल में हमे राम रहीम की तस्वीर अमर उजाला की रिपोर्ट में मिली। इस रिपोर्ट में राम रहीम अकेले बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

निष्कर्ष: पड़ताल में हमने पाया कि गुरमीत राम रहीम के साथ रुबिका लियाकत यह तस्वीर एडिटेड है। यह तस्वीर दो अलग-अलग फोटो को जोडकर बनाई गई है।

