Breaking
1 Jun 2026, Mon

पेपर लीक पर कांग्रेस को जवाब देना होगा… शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर फर्जी बयान वायरल है

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कथित बयान को लेकर पोस्टकार्ड वायरल हो रहा है। दावा है कि जिसमें उन्होंने कहा, ‘नीट पेपर लीक मामले में मुझ से इस्तीफा मांगा जा रहा है, मैं आप लोगों को ये बता देना चाहता हूं पेपर लीक में पूरा हाथ कांग्रेस का है, अब जवाब उनको देना होगा।’

शिव BHU ने लिखा, ‘जी प्रधान जी अब आप सही और चिर परिचित ट्रैक पर आये हैं’

वही दूसरी यूजर क्वीन ने लिखा कि,”मतलब पेपर लीक के लिए राहुल गांधी जी जिम्मेदार हैं?

ठाकुर कुलदीप सिंह ने लिखा, ‘थोड़ी देर के लिए चलो मान लिया कि नीट परीक्षा में कांग्रेस का हाँथ है, लेकिन आप क्या कर रहे थे जो नीट पेपर की चाकचौबंद सुरक्षा और गोपनीयता के बावजूद कांग्रेस ने अपना हाँथ घुसेड़कर पेपर आउट कर दिया। फालतू के बहानों से बच नही सकते क्योंकि आप पूरे देश और छात्रों को बेवकूफ नही बना सकते।’

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वायरल पोस्टकार्ड पर धर्मेन्द्र बयान के सम्बंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया तो इस तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आया। हालाँकि हमे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कुछ हालिया इंटरव्यू मिले जिसमें उन्होंने नीट पेपर लीक से संबंधित बात कही है।

ABP News को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ वो कॉम्प्रोमाइज हुआ है जिन टीचर्स पर हमने भरोसा किया उनमें से कुछ ग्रुप कॉम्प्रोमाइज कर प्रश्न पत्र बाहर ले गए। उन्होंने आगे कहा कि CBI इसपर जांच कर रहा है और हम तह तक जाएंगे।”

वहीं India Tv को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘नेता के सिस्टम को फुल प्रूफ बनाया जाना था, हमे क्या पता था पेपर बनाने वाले हे पेपर लीक कर देंगे। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के इस्तीफा मांगने वाले बयान को संबोधित कर कहा कि राहुल गांधी के आरोप में कोई तथ्य नहीं है मैं जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं। राहुल गांधी के मन में कुंठा आ गई है वो सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पाते, भारत की कोई भी वैज्ञानिक प्रगति का वो साथ नहीं देते, भारत को नेक दिखाने के लिए सब समय काम करते हैं। किसी भी छात्र के साथ गलत नहीं होने देंगे, बच्चों ने तैयारी शुरू भी कर दी है, और हम भी सिस्टम को फुल प्रूफ बनाने के लिए कुछ भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *