सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम से एक कथित बयान वाला पोस्टकार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें वो देश का सोना बेचने को लेकर कह रहे हैं, ‘इस देश का सोना इस देश के लोगों के काम आएगा सोना बेचकर देश की अर्थव्यवस्था को बचाया जा रहा है अगर ऐसा नहीं किया गया तो देश के उद्योगपति बर्बाद हो जाएंगे जनता बेरोजगारी की मार झेलेगी।’
Dr. Laukie ने X पर पोस्टकार्ड शेयर कर लिखा,’ मोदी जी, जनता तो बेरोज़गारी की मार झेल ही रही है. हाँ असल मुद्दा यह है कि अगर उद्योगपति बर्बाद हुए तो पार्टी का चंदा कहां से आएगा जिसके बल पर सरकारें बनती और बिगड़ती हैं।’
मोदी जी, जनता तो बेरोज़गारी की मार झेल ही रही है.
— Dr. Laukie 🩺⛑️ (@051973L) June 3, 2026
हाँ असल मुद्दा यह है कि अगर उद्योगपति बर्बाद हुए तो पार्टी का चंदा कहां से आएगा जिसके बल पर सरकारें बनती और बिगड़ती हैं 😂😂 pic.twitter.com/SHbZ82Y4cf
वहीं यूजर Brain wash ने लिखा,’ साहब pm केयर फंड क्या अपने घर के लिए बचा रखा है?ओर जो उद्योगपतियों को बांटा हुआ है उसको वापस लो, जनता इनकी बातों में ना आए, इनकी हर बात झूठ ओर जुमला है।’

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने देखा कि इस पोस्टकार्ड पर मीडिया आउटलेट NBT का Logo लगा है इसीलिए हमने NBT के सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगाला लेकिन हमे पीएम का ऐसा कोई बयान नहीं मिला।
इस दौरान असल पोस्टकार्ड पोस्टकार्ड नवभारत टाइम्स उत्तर प्रदेश के फेसबुक पेज पर मिला। 16 मई 2026 के इस पोस्टकार्ड में पीएम मोदी के एक बनाय को कोट करते हुए लिखा है, ‘ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि अब अगर स्थितियां तेजी से नहीं बदली गई तो बीते अनेक दशकों की उपलब्धियों पर पानी फिर जाएगा।
निष्कर्ष: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कथित बयान को लेकर वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है, उन्होंने सोना बेचने को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

