उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि जनपद बलरामपुर के सेखुवा में ठाकुरों ने ग्राम प्रधान सीया नंद वर्मा के घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़-फोड़ की। साथ ही पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, हालाँकि पड़ताल में पता चलता है को यह मामला पुराना है।
राम नरेश यादव ने एक्स पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जनपद बलरामपुर के सेखुवा में सत्ता संरक्षित सामंतवादियों ने ग्राम प्रधान सीया नंद वर्मा के घर में घुसकर प्राण घातक हमला और तोड़-फोड़ किया !कई लोग घायल हैं और पिछड़ा वर्ग खास कर कुर्मी समाज पर जगह-जगह लगतार हमले किए जा रहे हैं पुलिस इन अपराधी ठाकुरों पर कोई करवायी करने को तैयार नहीं है’
जनपद बलरामपुर के सेखुवा में सत्ता संरक्षित सामंतवादियों ने ग्राम प्रधान सीया नंद वर्मा के घर में घुसकर प्राण घातक हमला और तोड़-फोड़ किया !कई लोग घायल हैं और पिछड़ा वर्ग खास कर कुर्मी समाज पर जगह-जगह लगतार हमले किए जा रहे हैं पुलिस इन अपराधी ठाकुरों पर कोई करवायी करने को तैयार… pic.twitter.com/NhMimTqLtz
— RN yadav. ✍️ 🇮🇳 (@RamnareshY21480) June 4, 2026
क्या है हकीकत? दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें 26 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित मामले से संबंधित दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सेखुईया गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में खेत-खलिहान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को यह विवाद उस समय बढ़ गया, जब आरोपी पक्ष ने प्रधान पति के कब्जे वाले खलिहान पर पुआल रखने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों की भीड़ ने घर में घुसकर महिलाओं सहित परिवार के लोगों पर हमला किया। इस हमले में अंकित वर्मा, सरोज, राजेंद्र, विनय और सूर्यभान घायल हो गए, जिनमें अंकित की हालत नाजुक बनी हुई है। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो और मोटरसाइकिलों में भी तोड़फोड़ की।

एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि यह विवाद जमीन पर पुआल रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुआ था। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के विरुद्ध निषेधात्मक कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद अगले दिन फिर से झगड़ा हो गया।पुलिस ने इस मामले में सुमित सिंह, उत्सव सिंह, घमाऊ सिंह, महतौ सिंह, सुनील सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, शिवम सिंह, हवलदार सिंह, सनी सिंह, अमर सिंह, बड़कने सिंह, गणेश सिंह और दिनेश सिंह सहित 16 लोगों को नामजद किया है।इसके अतिरिक्त, 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
#BalrampurPolice
— BALRAMPUR POLICE (@balrampurpolice) October 28, 2025
थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घर में घुसकर मारपीट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी के संबन्ध में #SPBalrampur की बाइट pic.twitter.com/YAoNPQIbaq
वहीं पड़ताल में आगे हमें 29 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित हिंस्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दुसरे पक्ष का आरोप था कि घटना से पहले प्रधान पक्ष की ओर से गाली-गलौज व मारपीट की जा चुकी थी, लेकिन उसका कोई वीडिया न होने की वजह से पुलिस मानने को तैयार नहीं है। हालाकि दूसरे पक्ष से एक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक पक्ष से ही मुकदमा दर्ज किया है।
निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि बलरामपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट का अक्टूबर 2025 का है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का दावा भी गलत है, पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही उन्हें जेल भी भेजा गया था

