Breaking
7 Jun 2026, Sun

भाजपा सांसद रवि किशन ने नहीं कहा कि ‘मोदी नहीं रहेंगे तो भारत नहीं रहेगा’, वायरल बयान फर्जी है

सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद रवि किशन की तस्वीर के साथ एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में रवि किशन के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है, ‘मोदी है तो भारत है, मोदी नहीं रहेंगे तो भारत नहीं रहेगा।’ पोस्टकार्ड के साथ दावा किया जा रहा है कि रवि किशन ने पीएम मोदी के तारीफ़ में उनकी तुलना भारत से कर दी। हालंकि पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ।

Queen नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘लगता हैं इसका तो बाप ही मोदी है.’

ऋतू चौधरी ने लिखा, ‘यहाँ “भारत” की जगह “रविकिशन” है।’

अरविंद ने लिखा, ‘रवि, झूठ बोल रहा है!’

वहीं राम मोहद सिंघ आजाद, विकास यादव ज़रूरत बाजार नाम के फेसबुक पेज ने भी इस पोस्टकार्ड को शेयर किया है।

क्या है हकीकत? दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें पीएम मोदी को लेकर रवि किशन द्वारा दिया गया ऐसा कोई बयान नहीं मिला।

पड़ताल में आगे हमें 23 मार्च को जागरण के इंस्टाग्राम पेज पर रवि किशन का एक वीडियो मिला। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इस भारत को बदल दिया है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे प्रधानमंत्री के अंडर काम करने का मौका मिला।

वहीं रवि किशन ने एक दूसरे बयान में यह भी कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को ‘शौचालय’ सबसे बड़ी सौगात दी है। कश्मीर से धारा 370 हटाना हमारे लिए सपना था। जहां 2 झंडे चलते थे वहां भारत का झंडा चला। हमने कभी नहीं सोचा था कि भारत में अमेरिका जैसी सड़के होंगी। इन 12 सालों ने भारत को ताकत दी है, एक बल दिया है। इस देश में भ्रष्टाचार बंद हो गया है। अगर यही प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी हमें आजादी के बाद मिलते तो आज भारत चीन से आगे होता।”

निष्कर्ष: रवि किशन के नाम से पीएम मोदी को लेकर वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है। रवि किशन ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है, बल्कि अपने एक अन्य बयान में उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने इस भारत को बदल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *