Breaking
10 Jun 2026, Wed

अलीगढ में हिन्दूवादियों ने मुस्लिम युवक को नहीं पीटा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अलीगढ़ में एक मुस्लिम युवक को हिंदुत्व कट्टरपंथियों ने बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, जब एक महिला उसे बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

आल इंडिया मुस्लिम फोरम ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘एक मुस्लिम युवक को हिंदुत्व कट्टरपंथियों ने पीटा, यहां तक ​​कि जब एक महिला उसे बचाने आई तो उसे भी पीटा गया’

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमे यह वीडियो दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में मिला। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक और युवती के साथ बेल्टों से मारपीट की गई थी। जांच में सामने आया कि युवती के परिजनों और परिचितों ने दोनों को साथ घूमते हुए देख लिया था, जिसके बाद विवाद हुआ और मारपीट की घटना हुई। बीच-बचाव करने पहुंची युवती के साथ भी मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आकाश, अंकुर और आशीष नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

साथ ही हमें हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट भी मिली, रिपोर्ट के मुताबिक हरदुआगंज थाना क्षेत्र के सोनू मंगलवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित बाजार में अपने दोस्त के साथ गया था। वहां उसकी रिश्तेदार युवती मिल गई। वह युवती से बातचीत करने लगा। आरोप है कि इसी बीच तीन-चार युवक आ गए। आरोपियों ने सोनू को पकड़ लिया और बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी आकाश निवासी बरौला चौक,अंकुर निवासी आईटीआई रोड चूहरपुर और आशीष को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद हमे इस सम्बन्ध में एफआईआर कॉपी भी मिली। जिसके मुताबिक पीड़ित का नाम सोनू पुत्र हरीश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *