सोशल मीडिया पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम से एक कथित बयान वाला पोस्टकार्ड वायरल हो रहा है जिसके अनुसार राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मंदिर और मस्जिदों में जितना भी पैसा है वो सारा पैसा पीएम केयर फंड में जमा करवा देना चाहिए इस समय देश को उन पैसों की जरूरत है।’
प्रज्ज्वल कुमार यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘बात तो सही है। इसलिए शिक्षा के मंदिर बर्बाद किये जा रहे।’
बात तो सही है।।
— Prajjawal Kumar Yadav 🇮🇳 (@PrajjawalkumarG) June 9, 2026
इसलिए शिक्षा के मंदिर बर्बाद किये जा रहे ।।#12YearsOfGaribKalyan pic.twitter.com/xwxmUiFFEM
प्रमेश कुमार यादव ने फ़ेसबुक पर पोस्टकार्ड शेयर कर लिखा,’Ye lo..,ये जो पैसा पार्टी फंड में जमा है ये किसी की तेरही करने के लिए जमा है क्या अगर हमेशा देश हित में जनता ही सहयोग करेगी तो फिर।’

प्रदीप कौशिक ने लिखा,’ये सही है कि जब भी देश को जरूरत हो ऐसा होना चाहिए, लेकिन जब पीएम केयर फंड सरकारी खाता नहीं है तो पीएम राहत कोष में जमा करना चाहिए। पीएम केयर फंड का तो RTI से भी जानकारी नहीं दी जाती।’
ये सही है कि जब भी देश को जरूरत हो ऐसा होना चाहिए, लेकिन जब पीएम केयर फंड सरकारी खाता नहीं है तो पीएम राहत कोष में जमा करना चाहिए। पीएम केयर फंड का तो RTI से भी जानकारी नहीं दी जाती। pic.twitter.com/LiTkWMc5LR
— Pardeep Kaushik (@Pk0001010) June 9, 2026
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वायरल पोस्टकार्ड पर राजनाथ सिंह के बयान के सम्बंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो इस तरह का कोई भी बयान हमारे सामने नहीं आया। इस वायरल पोस्टकार्ड पर दैनिक जागरण का ‘LOGO’ लगा है इसीलिए हमने दैनिक जागरण के सोशल मीडिया हैंडल्स की जांच की, लेकिन वहां भी हमे ऐसा कोई बयान नहीं मिला।
हालांकि दैनिक जागरण के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट मिली। 5 जून 2026 की के पोस्टकार्ड में इस्तेमाल की गई तस्वीर वही है, जो वायरल पोस्टकार्ड में भी दिखाई दे रही है। इस पर राजनाथ सिंह का बयान लिखा हैं, “संकल्प निश्चित रूप से होगा पूरा, भारत का हिस्सा बनेगा पीओके।”

दैनिक जागरण ने अपनी पोस्ट के साथ बताया है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में बड़ा बयान दिया। सीतापुर रोड के ब्रज की रसोई परिसर में चल रही पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य की रामकथा में पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) एक दिन अवश्य भारत का अभिन्न अंग बनेगा और राष्ट्र का यह संकल्प पूर्ण होगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आशीर्वाद लेने के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी जगद्गुरु रामभद्राचार्य के प्रति अत्यंत श्रद्धा रखते थे। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का आशीर्वाद सदैव राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के कार्यों में प्रेरणा देता रहा है।
निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड निकला, रक्षामंत्री ने पीएम केयर फंड में मंदिर और मस्जिद के पैसे जमा करने को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है।

