Breaking
12 Jun 2026, Fri

गाय सबकी माता नहीं, भोजन भी हो सकती है….बाबा रामदेव के नाम से वायरल बयान फर्जी है

सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव के बयान का एक पोस्टकार्ड वायरल है। दावा किया जा रहा है कि बाबा रामदेव ने कहा है, ‘जिस तरह मेरी मां या आपकी मां सबकी मां नहीं हो सकती है ठीक उसी प्रकार गाय भी सबकी माता नहीं हो सकती है वह किसी का भोजन भी हो सकती है ये बात हिंदुओं को समझनी चाहिये विदेश में सभी गाय को खाते हैं क्या हम उनसे जाकर लड़ें।’ हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि बाबा रामदेव ने ऐसा कोई बयान नही दिया। वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है।

क्या लिख रहे हैं लोग?

एक एक्स यूजर बेटी महाकाल की ने पोस्ट कर लिखा, ‘जिस तरह से सिंह की खाल पहन लेने से भेडिया सिंह नहीं हो जाता, उसी प्रकार, भगवा चोला में हर व्यक्ति संत नहीं हो जाता। कुछ कालनेमी भी होते हैं, कुछ सलवार पहनकर भागने वाले भगौड़े सलवारी बाबा भी होते हैं, कुछ तो डिस्कवरी चैनल को ही ब्राह्मण विरोध का माध्यम बना लेते हैं टीवी सीरियल बनाकर। अब यह सलवारी बाबा ब्राह्मण द्रोह के साथ साथ गौद्रोही भी हो गया।’

यूजर थलापति ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा.’सुन लो नारंगी अंडो अब मैं क्या हीं कहूँ..!!अंडो की भावनाओं की कोई क़द्र हीं नहीं

Dalit News ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, ‘रात दिन गाय को माता कहना वाले लोग अब देखो कैसी बाते कर रहे हैं जिस तरह मेरी मां या आपकी मां सबकी मां नहीं हो सकती है ठीक उसी प्रकार गाय भी सबकी माता नहीं हो सकती है वह किसी का भोजन भी हो सकती है ये बात हिंदूओं को समझनी चाहिये विदेश में सभी गाय को खाते हैं क्या हम उनसे जाकर लड़े स्वामी रामदेव’

इन्स्टाग्राम यूजर प्रताप सिंह ने भी इसको पोस्ट किया है।

इसके अलावा शेरा राष्ट्रवादी, वीरा वन, कुलबीर सिंह औजला ने भी इसे शेयर किया है।

क्या है हकीकत?

पड़ताल में हमने वायरल बयान से सम्बंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया लेकिन हमे बाबा रामदेव को इस बयान को लेकर कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। हमने बाबा रामदेव के फेसबुक, एक्स अकाउंट को भी खंगाला लेकिन वहां भी ऐसा कोई बयान नहीं है।

पड़ताल में आगे हमें ETV Bharat की एक रिपोर्ट मिली। 14 मार्च 2026 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक मथुरा पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘राष्ट्र माता ही नहीं, युगों-युगों से गौ माता विश्व माता है। सभी साधु-संत और सरकारों को सकारात्मक दिशा में कार्य करना चाहिए। गाय की उपयोगिता को लेकर देश भर में एक व्यापक स्तर पर जनआंदोलन चले। उन्होंने कहा कि इस समय हम 21वीं सदी में हैं। ऐसे में इस तरह से खून खराबा और लोगों की हत्याएं यह घोर अपराध है।”

इसके अलावा हमें दैनिक भास्कर की रिपोर्ट मिली जहा हेडलाइंस थी। रिपोर्ट के मुताबिक बाबा रामदेव ने कहा, ”कत्लखानों में गोवंश के जाने से पूरे देश पर गौ हत्या का पाप लग रहा है। उन्होंने प्रत्येक हिंदू से गोवंश की रक्षा के लिए आगे आने और कम से कम एक गोवंश को पालने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही गोचर भूमि को सुरक्षित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *