सोशल मीडिया पर एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल है। वीडियो के साथ दावा है कि आरएसएस के कार्यालय में बारूद मिला है। हालाँकि पड़ताल में यह दावा गलत पाया गया।
क्या लिख रहे है लोग?
Dr Maira ने एक्स पर लिखा,’RSS कार्यालय से मिला बारूद अगर यही मदरसा से मिलता तो गोदी मीडिया चूड़ियां तोड़कर विधवा विलाप करती ओर तनातनी सड़कों पर उतर आते अब सब खामोश क्यों है क्या कानून सबके लिए अलग अलग है?’
RSS कार्यालय से मिला बारूद अगर यही मदरसा से मिलता तो गोदी मीडिया चूड़ियां तोड़कर विधवा विलाप करती ओर तनातनी सड़कों पर उतर आते अब सब खामोश क्यों है क्या कानून सबके लिए अलग अलग है? pic.twitter.com/mK5HITGST5
— Dr Maira (@MairaP_SpeakS) June 12, 2026
अहमद ने लिखा, ‘आरएसएस कार्यालय से मिला बारूद अगर यही मदरसा से मिलता तो गोदी मीडिया चूड़ियां तोड़कर विधवा विलाप करती ओर तनातनी सड़कों पर उतर आते अब सब खामोश क्यों है क्या कानून सबके लिए अलग अलग है?’
आरएसएस कार्यालय से मिला बारूद अगर यही मदरसा से मिलता तो गोदी मीडिया चूड़ियां तोड़कर विधवा विलाप करती ओर तनातनी सड़कों पर उतर आते अब सब खामोश क्यों है क्या कानून सबके लिए अलग अलग है?@grok#SuryaSonOfKrishnan#KA13 pic.twitter.com/z5s2RgG0lo
— A Ahmed (@_AAhmed004) June 12, 2026
इसी तरह एक इन्स्टाग्राम यूजर MMS VIRAL और सुनील कुमार परिहार ने भी किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमे यह वीडियो लोकमत टाईम्स के एक्स अकाउंट पर मिला, वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है, ‘CA रोड पर दोसार भवन चौक के पास 15 विस्फोटक कारतूस मिले। एक परिवार के अधिकारियों को सूचना देने के बाद DCP राहुल मडने ने तलाशी अभियान की पुष्टि की।’
#Nagpur: 15 explosive cartridges found near Dosar Bhavan Chowk, CA Road. DCP Rahul Madne confirms search after a family alerted the authorities. #Nagpur #Breaking pic.twitter.com/WtHDRmVapP
— Lokmat Times Nagpur (@LokmatTimes_ngp) April 7, 2026
इसके बाद हमें मामले से जुड़ी अमर उजाला की रिपोर्ट मिली। 7 अप्रैल 2026 को प्रकाशित इस रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर में एक रिहायशी इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था। मामले में पुलिस ने 15 जिलेटिन स्टिक और कई डेटोनेटर बरामद किए थे। पुलिस के मुताबिक, ये विस्फोटक दोसर भवन चौक के पास एक घर के पीछे बने छोटे से बगीचे में मिले। विस्फोटक एक बैग के अंदर रखे हुए थे। मंगलवार सुबह घर के सदस्यों की नजर उस बैग पर पड़ी। उन्होंने देखा कि बैग से कुछ कारतूस बाहर निकले हुए हैं। परिवार ने बिना देरी किए तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच कर रही है।

इसके बाद हमें पड़ताल में हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार गणेशपेठ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दोसर भवन चौक के पास एक घर के पीछे एक छोटे से बगीचे में पड़े एक लावारिस बैग में विस्फोटक बरामद किए गए। लांजेवार परिवार के सदस्यों ने बैग से संदिग्ध कारतूस बाहर निकले देखकर सुबह तड़के पुलिस को सूचना दी। यह इलाका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय से महज 1.5 किलोमीटर दूर है, जिससे शहर के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

पुलिस आयुक्त रविंदर सिंघल ने बताया कि बैग कई दिनों से घर के बाहर पड़ा था और किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया था। उन्होंने कहा, “निवासियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद हमने जांच की। स्रोत और उद्देश्य का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।”
| दावा | महाराष्ट्र में RSS कार्यालय से बारूद मिला। |
| हकीकत | RSS कार्यालय से बारूद मिलने का दावा भ्रामक है। बारूद आरएसएस कार्यालय से 1.5 किलोमीटर दूर एक घर के पीछे बगीचे में मिला है। |

