Breaking
26 Jun 2026, Fri

पेट पर भटूरे बेलने का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा पेट पर भटूरे बेलने का वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क किनारे दुकान लगाकर भटूरे बना रहा है। वह अपने पेट पर ही भटूरे बेल रहा है। इसे असल का मानकर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है।

क्या लिख रहे हैं लोग?

सबा खान ने एक्स पार इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘देश में इससे बड़ा हिम्मती कोई नहीं हो सकता जो इतने स्वादिष्ट पकवान खाता होगा,’

मुकेश कुमार ने लिखा, ‘पेट जिहाद। पेट की गंदगी से रोटियां बना रहा है। कौन खाता होगा। छी।’

वहीं सवित सिंह, Uttarandhra Now, Pascal Anglehart, इंडियन, iseyin news, Untold chapter, विकी, hanialdure, MemonaMushtaq, fawazalameer4, और Dr. Bireete Sarah , अजय कुमार द्विवेदी नाम के एक्स हैंडल्स ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।

क्या है हकीकत?

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर कई ऐसी खामियां दिखीं। मसलन, जब व्यक्ति भटूरे को कढ़ाही में तलने के लिए डालता है, तो उसके हाथ से भटूरे के साथ बेलन भी कढ़ाही में जाता हुआ दिखाई देता है। लेकिन अगले ही फ्रेम में वही बेलन अचानक भटूरे में बदल जाता है। जबकि एक भटूरा व्यक्ति के पेट से चिपका हुआ नजर आता है। इसके अलावा, खौलते तेल में हाथ डालकर भटूरे निकालने का दृश्य भी अस्वाभाविक प्रतीत होता है। वीडियो में दिख रही ऐसी कई विजुअल गड़बड़ियां संकेत देती हैं कि यह AI की मदद से तैयार किया गया है।

दावाएक व्यक्ति सड़क किनारे दूकान लगाकर अपने पेट पर ही पूरियां बेल रहा है।
हकीकतयह वीडियो AI जनरेटेड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *