Breaking
3 Jul 2026, Fri

केरल में बेटियों से दुर्व्यवहार पर पिता पर हमले का दावा भ्रामक, वायरल वीडियो बांग्लादेश का है

सोशल मीडिया में खून से लथपथ एक शख्स का वीडियो वायरल है। दावा है कि यह केरल के एक व्यक्ति का वीडियो है, जिसका गुप्तांग उसकी तीन बेटियों ने कथित यौन शोषण के बाद काट दिया है।

क्या लिख रहे हैं लोग?

एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘वह अपनी 3 बेटियों के साथ अक्सर रेप करता था।  इस बार वह अपनी चौथी, 6.5 साल की बेटी के साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था – लेकिन उसकी तीनों बड़ी बेटियों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।  यह घटना केरल की है; उनका धर्म क्या है, यह अंदाज़ा लगाने के लिए किसी इनाम की ज़रूरत नहीं है।’

SKM ने लिखा, ‘वह समय-समय पर अपनी तीन बेटियों का यौन उत्पीड़न करता रहा है।  जब उसने अपनी चौथी, 6.5 साल की लड़की के साथ ऐसा करने की कोशिश की.. तो उस कमीने की तीनों बेटियों ने मिलकर उसका __ काट दिया।  देखो खून टपक रहा है यह केरल में हुआ’

उदय यादव ने लिखा, ‘हर “बलात्काऱी” की यही सजा होनी चाहिए,खासकर अगर वो रिश्ते में अब्बा लगे। वह अपनी 3 बेटियों के साथ अक्सर रेप करता था। इस बार वह अपनी चौथी, 6.5 साल की बेटी के साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी तीनों बड़ी बेटियों ने ना उसका विरोध किया बल्कि उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।   यह घटना केरल की है…समझ ही गए होंगे।’

क्या है हकीकत?

पड़ताल में हमने इस वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स सर्च किया तो यही वीडियो हमे बांग्लादेश के एक मीडिया आउटलेट ‘कुमिला न्यूज’ के फेसबुक पेज पर मिला, 29 जून 2025 को इस वीडियो को ‘फरीदपुर के भांगा में एक पत्नी पर सोते हुए पति के गुप्तांग काट देने का आरोप।’ बंगाली भाषा कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था।

हमें बांग्लादेश के एक अन्य मीडिया आउटलेट ‘NEWS 21 BANGLA TV‘ के फेसबुक पेज पर भी यही वीडियो मिला। यहाँ भी कैप्शन में लिखा है, ‘फरीदपुर के भांगा में, एक पत्नी ने सोते हुए अपने पति के गुप्तांग काट दिए, इसके बाद स्थानीय लोगों ने 999 पर कॉल किया और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।’

इसके बाद हमने इन कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया तो आगे की कीवर्ड खोजों से हमें बांग्लादेशी समाचार पत्रों ग्लिव24 और अजकर पत्रिका द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट मिलीं। इन रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सोमवार(29 जून) सुबह भंगा उपज़िला के होगलाडांगी सदरदी गांव की है। हनीफ शेख (22) अपनी पत्नी सुमैया अख्तर सुमी (20) के साथ किराए के मकान में रहते हैं। आज सुबह उनकी दूसरी पत्नी ने सोते हुए पति के गुप्तांगों को धारदार हथियार से काट दिया। हनीफ की चीखें सुनकर पड़ोसी दौड़े और सबसे पहले उसे भंगा उपज़िला स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बाद में, जब उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने घटनास्थल पर ही आरोपी महिला को पकड़ लिया और 999 डायल करके राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा से संपर्क किया। भंगा पुलिस स्टेशन से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सुमैया ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि हनीफ ने तीन बार शादी की थी और उनकी एक पत्नी ने उनके व्यवहार के कारण आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बार-बार आपत्ति जताने के बावजूद हनीफ अन्य महिलाओं के साथ संबंध बनाए रखते थे। यह भी आरोप लगाया कि वह लंबे समय से घरेलू हिंसा का शिकार थी। हनीफ नियमित रूप से उसे जलती हुई मच्छर भगाने वाली कॉइल से जलाता था, जिससे उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोटें आती थीं। वर्षों के कथित शारीरिक शोषण और भावनात्मक पीड़ा ने उसकी सहनशक्ति की सीमा को तोड़ दिया, जिसके कारण उसने सोते समय उस पर रेजर से हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *