Breaking
25 Aug 2026, Tue

मेट्रो स्टेशन पर पीएम मोदी के खिलाफ नारों का वीडियो सवर्णों के प्रोटेस्ट का नहीं, CJP आन्दोलन का है

देश की राजधानी में यूजीसी नियमावली और आरक्षण को लेकर इन दिनों विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, दावा है कि सवर्ण समाज के लोगों ने मेट्रो स्टेशन पर पीएम मोदी के खिलाफ नारें लगाए।

क्या लिख रहे हैं लोग?

श्रीकांत उपाध्याय ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘जब दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त स्टेशन अचानक जातिगत आरक्षण विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया। देखिए राजीव चौक का यह वायरल नज़ारा।’

Reservation Hatao Andolan (RHA) ने पोस्ट कर लिखा, ‘देखिए राजीव चौक मेट्रो का नजारा… आज सरकार RHA की आवाज़ को नज़रअंदाज़ कर सकती है, लेकिन हमेशा नहीं कर पाएगी।’

अर्पित सिंह ने लिखा, ‘नरेंद्र मोदी हाय-हाय, नरेंद्र मोदी हाय-हाय। यह वीडियो सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के अंदर की है।’

KS शर्मा ने एक्स पर पोस्ट लिखा, ‘यह बहुत जल्द पूरे भारत में दोहराया जाएगा।’

क्या है हकीकत?

पड़ताल के दौरान हमने वायरल वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें गूगल रिवर्स सर्च के जरिए खोजा। इस दौरान यही वीडियो हमें एक्स यूजर अरुण अरोड़ा की प्रोफाइल पर मिला। अरुण अरोड़ा ने इस वीडियो को 20 जुलाई 2026 को शेयर किया था। इसी तरह मोहम्मद अकरम ने इस वीडियो को 21 जुलाई को फेसबुक पर शेयर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *