Breaking
25 Aug 2026, Tue

दिल्ली पुलिस को थैंक्यू बोलने पर हिरासत में लेने का वायरल वीडियो सवर्णों के प्रोटेस्ट से सम्बंधित नहीं है

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विवादास्‍पद नियमों और जातिगत आरक्षण के खिलाफ सवर्णों के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो एक शख्स कह रहा है कि उसने पुलिस की कार्रवाई को लेकर मैंने थैंक्यू बोलता तो मुझे पकड़ लिया। वीडियो के साथ लोग दावा कार रहे हैं कि शख्स आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल था।

क्या लिख रहे हैं लोग?

नीरज अटरी ने लिखा, ‘क्या ऐसा होना चाहिए? यह औपनिवेशिक दौर की पुलिसिंग जैसा लगता है।’

सौरभ सिंह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘मोदी तुम कितना अत्याचार करोगे सवर्णों पर   याद रखना मोदी तेरी एक-एक लाठी का हिसाब लिया जाएगा वोट की चोट से’

वीके ने लिखा, ‘मोदी जी, किस जन्म का हिसाब सवर्ण समाज से ले रहे हैं?  इतनी बर्बरता क्यों? याद रखिए, जनता हर लाठी का हिसाब याद रखेगी।’

क्या है हकीकत?

अपनी पड़ताल में हमे यह वीडियो इन्स्टाग्राम पर ‘The Bharat News’ नाम के अकाउंट पर मिला यहाँ इस वीडियो को 22 जुलाई 2026 को ‘ल्ली में हालिया विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। कई यूज़र्स पुलिस के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई का समर्थन भी कर रहे हैं।’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *