Breaking
23 Sep 2026, Wed

पीएम मोदी और उनके शिक्षक एचसी पटेल की उम्र एक समान नहीं है

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिक्षक रहे एच.सी. पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एच.सी. पटेल बताते हैं कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को जून 1965 से मई 1967 के बीच कक्षा 10वीं और 11वीं में पढ़ाया था। इसी वीडियो को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर एच.सी. पटेल की उम्र को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि उनकी उम्र 76 वर्ष है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र भी 76 वर्ष है। इस दावे का इस्तेमाल नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कक्षा 10वीं-11वीं में पढ़ाई से जुड़े दावों पर सवाल उठाने के लिए किया जा रहा है।

क्या लिख रहे हैं लोग?

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मोदी के टीचर मोदी जितनी ही उम्र के क्यों लगते हैं?’

अर्पित शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मोदी- आज मेरा बर्थडे है, मुझे क्या गिफ्ट दोगे? आईटी सेल और गोदी मीडिया- मालिक, आज हम आपके एक ऐसे शिक्षक का इंटरव्यू वायरल करेंगे, जो आपकी ही उम्र का होगा।’

मुकेश कुमार ने पोस्ट कर लिखा, ‘अंदाज़ लगाइए, मोदी जी के गुरु की उम्र क्या होगी? क्या ये महोदय पंचान्नवे साल के लगते हैं? छियत्तर साल के चेले के गुरु की उम्र क्या होनी चाहिए?’

इसके इलावा समर राज, मृगेंद्र प्रताप सिंह, आमोक, राजेन्द्र गोदारा ,गौरव पांधी ने भी पोस्ट किया।

क्या है हकीकत?

पड़ताल के दौरान जब हमने इस दावे से जुड़े कीवर्ड्स सर्च किए तो 27 मई 2014 की टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट सामने आई। इसमें नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके गृहनगर वडनगर में हुए जश्न और उनसे जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई है।रिपोर्ट में मोदी के शिक्षक एचसी पटेल का बयान भी प्रकाशित किया गया था।

रिपोर्ट में एच.सी. पटेल ने बताया था कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को कक्षा 11वीं और 12वीं में गणित और विज्ञान पढ़ाया था। उस समय रिपोर्ट में उनकी उम्र 79 वर्ष दर्ज की गई थी। अगर 2014 में एच.सी. पटेल की उम्र 79 वर्ष थी, तो 2026 में उनकी उम्र करीब 91 वर्ष होगी।

इसके अलावा हमे दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर भी प्रकाशित रिपोर्ट मिली। उम्र विवाद पर शिक्षक एचसी पटेल से मुलाकात कर दैनिक भास्कर ने जांच पड़ताल की। एचसी पटेल के आधार कार्ड समेत अन्य विवरणों की भी जांच की गई। दस्तावेजों से पता चला कि एचसी पटेल और पीएम मोदी की उम्र में 10 साल का अंतर है। बीएन हाई स्कूल के वर्तमान प्रधानाध्यापक जितेंद्रभाई मोदी ने पुष्टि की कि एचसी पटेल ने स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्य किया था।

उन्होंने भास्कर को बताया कि मोदी ने 1965 से 1967 तक दो साल तक उनके स्कूल में पढ़ाई की, इस दौरान उन्होंने उन्हें कक्षा 10वीं और 11वीं में गणित और विज्ञान पढ़ाया था। नरेंद्र मोदी के साथ पढ़ने वाले कुछ छात्रों को याद करते हुए पटेल ने कहा कि उन्हें दौलतखान पठान, नागजीभाई रबारी और भारतीबेन ठक्कर कक्षा 10 में अपने सहपाठियों के रूप में याद हैं। पटेल ने कहा, “जब भी हम अतिरिक्त कक्षाएं लेते थे, नरेंद्र मोदी कहते थे कि अगर आरएसएस का कोई कार्यक्रम होगा तो वह अतिरिक्त समय में उपस्थित नहीं होंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *