सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमे कुछ लोग एक इमारत को तोड़ते नजर आ रहें हैं। वायरल वीडियो के साथ दावा है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हिंदूवादी संगठनों ने एक मस्जिद को तोड़ दिया। इस मस्जिद को राम मंदिर बनाने के लिए तोडा गया।
क्या लिख रहे हैं लोग?
ख़िराद आलम ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘कोलकाता में हिंदुत्व का आतंक। एयरपोर्ट के पास 136 साल पुरानी गौरी जामा मस्जिद को RSS ने राम मंदिर बनाने के लिए बुलडोज़र से गिरा दिया। मुसलमान रो रहे थे, गिड़गिड़ा रहे थे, लेकिन इन भगवा गुंडों ने ज़रा भी रहम नहीं दिखाया और मस्जिद को शहीद कर दिया।’
HINDUTVA TERROR IN KOLKATA 🚨
— Khirad Alam (@sheikh__khirad) September 22, 2026
136-year-old Ghouri Jama Masjid 🕌near airport bulldozed by RSS to build Ram Mandir 🛕Muslims were crying, begging but these saffron goons showed zero mercy and martyred the mosque 🇮🇳 pic.twitter.com/uijJD0hyDv
ऑल इंडिया मुस्लिम फॉरम ने लिखा, ‘कोलकाता में, एयरपोर्ट के पास मौजूद 136 साल पुरानी गौरी जामा मस्जिद को RSS ने राम मंदिर बनाने के लिए बुलडोज़र से गिरा दिया। मुसलमान रो रहे थे और मिन्नतें कर रहे थे, लेकिन इन भगवा गुंडों ने ज़रा भी रहम नहीं दिखाया और मस्जिद को शहीद कर दिया।’

शोएब अहमद लहरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘कोलकाता एयरपोर्ट के पास मौजूद 136 साल पुरानी ऐतिहासिक गौरी जामिया मस्जिद को राम मंदिर में बदलने के लिए गिरा दिया गया। मुसलमान दर्द से तड़पते रहे, लेकिन RSS के गुंडों ने उनकी एक न सुनी और बेरहमी से मस्जिद को गिरा दिया।’

रोमाना ख़ान ने लिखा, ‘कोलकाता में हिंदुत्व का आतंक 🚨 एयरपोर्ट के पास मौजूद 136 साल पुरानी गौरी जामा मस्जिद को राम मंदिर बनाने के लिए RSS ने बुलडोज़र से गिरा दिया। मुसलमान रो रहे थे, गिड़गिड़ा रहे थे, लेकिन इन भगवा गुंडों ने ज़रा भी रहम नहीं दिखाया और मस्जिद को शहीद कर दिया।’
HINDUTVA TERROR IN KOLKATA 🚨
— Romana Khan (@RomanaKhan56966) September 22, 2026
136-year-old Ghouri Jama Masjid near airport bulldozed by RSS to build Ram Mandir.
Muslims were crying, begging but these saffron goons showed zero mercy and martyred the mosque 🇮🇳 pic.twitter.com/jwgJ6g75yi
क्या है हकीकत ?
पड़ताल में जब हमने वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स सर्च किया तो हमे बांग्लादेश के मीडिया संसथान द डेली स्टार और ढाका पोस्ट पर प्रकाशित रिपोर्ट मिली। इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बांग्लादेश के पाबना उपजिला के कुलुनिया गांव में 10 वर्षीय एक बच्ची 9 सितंबर की शाम घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।इस घटना के सात दिन बाद 16 सितंबर की सुबह उसके घर के पास स्थित एक तालाब से बच्ची का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के पड़ोसी और किराना दुकानदार 55 वर्षीय मुस्तफा प्रामाणिक और उसके किरायेदार यासीन अली को गिरफ्तार किया था।

पबना के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मुस्तफा की किराना दुकान के पीछे बने कमरे में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। यह भी दावा किया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की और हत्या के बाद वे बच्ची की तलाश में भी शामिल हुए थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने 18 सितंबर को मुस्तफा प्रमाणिक के घर पर हमला कर घर में तोड़फोड़ की थी।
बांग्लादेशी न्यूज चैनल ATN ने भी इस घटना को कवर किया है। रिपोर्ट में यहाँ भी बताया गया है कि बांग्लादेश के राजशाही जिले के पाबना में एक 10 वर्षीय बच्ची के शव मिलने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक संदिग्ध आरोपी के घर को भीड़ ने तोड़ दिया था।
| दावा | कोलकाता में आरएसएस हिंदुओं ने 136 साल पुरानी मस्जिद राम मंदिर बनाने के लिए तोड़ दी। |
| हकीकत | वीडियो बांग्लादेश के पबना सदर के कुलुनिया गांव का है जहाँ हत्या और दुष्कर्म के आरोपियों का घर भीड़ ने हमला कर तोड़ दिया। |

