Breaking
24 Sep 2026, Thu

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस टीवी शोरूम में दिखाने का दावा झूठा, वायरल तस्वीरें एडिटेड हैं

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े SIR विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी कई टीवी स्क्रीन नजर आ रही हैं।  इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया गया कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को देश के कई टीवी शोरूम में प्रसारित किया गया। पोस्ट में इन तस्वीरों को राहुल गांधी की लोकप्रियता से जोड़कर भी पेश किया गया

क्या लिख रहे हैं लोग?

कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने एक्स पर लिखा, ‘Desh की लभगभ हर Screen कुछ इस तरह दिखाई दे रही है।’

अंकित मयंक ने लिखा, ‘यह अभूतपूर्व है  भारत में कई शोरूम्स ने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिखाना शुरू कर दिया है। यह अविश्वसनीय लोकप्रियता है। क्या यह UPI टैक्स का असर है?’

ऋतू चौधरी ने लिखा, ‘राहुल गांधी जी ने आज तक जो भी काम हाथ में लिया उसे पूरा करवाकर ही दम लिया हैं, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी जी की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही हैं।  ज्ञानेश का इस्तीफा होगा ये बात तो पक्की हैं।’

एक यूजर बीजेपी झूठ की दुकान ने लिखा, ‘देश का मूड’

क्या है हकीकत?

पड़ताल में हमने पहली तस्वीर को गूगल रिवर्स सर्च किया तो असल तस्वीर हमे ‘जस्ट डायल’ पर मिली। यह तस्वीर श्री वैदिक इलेक्ट्रॉनिक्स, मणिकोंडा, हैदराबाद की है। यहां शोरूम, टीवी की दीवार और आसपास रखा सामान वही है। टीवी पर बैठे एक बुजुर्ग शख्स भी नजर आता है। लेकिन टीवी स्क्रीन पर राहुल गाँधी नहीं हैं। इस तस्वीर को एनबीटी ने भी दिसम्बर 2025 को अपने आर्टिकल में इस्तेमाल किया था।

वहीं दूसरी और तीसरी तस्वीर हमे अगोअन इलेक्ट्रॉनिक्स की वेबसाइट पर मिली। इस वेबसाइट के मुताबिक जयपुर के राजा पार्क में ‘अगोआन इलेक्ट्रॉनिक्स’ (Agoan Electronics) के कई प्रमुख स्टोर हैं। यहां भी टीवी की दीवार और आसपास रखा सामान वही है। लेकिन मूल तस्वीर में टीवी स्क्रीन पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चल रही थी। दोनों तस्वीरों में स्क्रीन पर अलग-अलग सामग्री दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *