कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े SIR विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी कई टीवी स्क्रीन नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया गया कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को देश के कई टीवी शोरूम में प्रसारित किया गया। पोस्ट में इन तस्वीरों को राहुल गांधी की लोकप्रियता से जोड़कर भी पेश किया गया
क्या लिख रहे हैं लोग?
कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने एक्स पर लिखा, ‘Desh की लभगभ हर Screen कुछ इस तरह दिखाई दे रही है।’
Desh की लभगभ हर Screen कुछ इस तरह दिखाई दे रही है। pic.twitter.com/s3pYN85c6l
— Srinivas BV (@srinivasiyc) September 24, 2026
अंकित मयंक ने लिखा, ‘यह अभूतपूर्व है भारत में कई शोरूम्स ने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिखाना शुरू कर दिया है। यह अविश्वसनीय लोकप्रियता है। क्या यह UPI टैक्स का असर है?’
This is Unprecedented 🤯
— Ankit Mayank (@mr_mayank) September 24, 2026
Several showrooms in India have switched to Rahul Gandhi’s Press Conference
This is Unreal popularity. UPI Tax Effect? 🔥 pic.twitter.com/CYlqx5oC2c
ऋतू चौधरी ने लिखा, ‘राहुल गांधी जी ने आज तक जो भी काम हाथ में लिया उसे पूरा करवाकर ही दम लिया हैं, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी जी की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही हैं। ज्ञानेश का इस्तीफा होगा ये बात तो पक्की हैं।’
राहुल गांधी जी ने आज तक जो भी काम हाथ में लिया उसे पूरा करवाकर ही दम लिया हैं,
— Ritu Choudhary (@RituChoudhryINC) September 24, 2026
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी जी की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही हैं।
ज्ञानेश का इस्तीफा होगा ये बात तो पक्की हैं। 🔥😎 pic.twitter.com/2B4mQEfqo7
एक यूजर बीजेपी झूठ की दुकान ने लिखा, ‘देश का मूड’
MOOD OF THE NATION @RahulGandhi 💪 https://t.co/GJxoED0U30 pic.twitter.com/QgymmMvaST
— BJP Jhoot Ki Dukaan (@jhoothkidukan) September 24, 2026
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने पहली तस्वीर को गूगल रिवर्स सर्च किया तो असल तस्वीर हमे ‘जस्ट डायल’ पर मिली। यह तस्वीर श्री वैदिक इलेक्ट्रॉनिक्स, मणिकोंडा, हैदराबाद की है। यहां शोरूम, टीवी की दीवार और आसपास रखा सामान वही है। टीवी पर बैठे एक बुजुर्ग शख्स भी नजर आता है। लेकिन टीवी स्क्रीन पर राहुल गाँधी नहीं हैं। इस तस्वीर को एनबीटी ने भी दिसम्बर 2025 को अपने आर्टिकल में इस्तेमाल किया था।

वहीं दूसरी और तीसरी तस्वीर हमे अगोअन इलेक्ट्रॉनिक्स की वेबसाइट पर मिली। इस वेबसाइट के मुताबिक जयपुर के राजा पार्क में ‘अगोआन इलेक्ट्रॉनिक्स’ (Agoan Electronics) के कई प्रमुख स्टोर हैं। यहां भी टीवी की दीवार और आसपास रखा सामान वही है। लेकिन मूल तस्वीर में टीवी स्क्रीन पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चल रही थी। दोनों तस्वीरों में स्क्रीन पर अलग-अलग सामग्री दिखाई दे रही है।



