दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सडक पर कूड़ा डालने का दावा भ्रामक, वीडियो हरियाणा का है
दिल्ली के जंतर मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में कुछ लोग कचरे से भरी गाड़ी से सडक पर कचरा फेंकते...
दिल्ली के जंतर मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में कुछ लोग कचरे से भरी गाड़ी से सडक पर कचरा फेंकते और फैलाते नजर आ रहें हैं। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता या दिल्ली नगर निगम ने लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए ऐसा किया है।
क्या लिख रहें हैं लोग?
आरजेडी नेता कंचना यादव ने एक्स पर लिखा, ‘इससे घटिया आइडिया कोई नहीं आया आपको, मोदी जी। प्रोटेस्ट को रोकने के लिए जंतर-मंतर पर दिल्ली नगर निगम द्वारा गाड़ी भर-भरकर कूड़ा बिछाया जा रहा है। दुनिया आप पर हँसेगी कि भारत में कैसा कचरा प्रधानमंत्री है।’

सुनील यादव ने लिखा, “कॉकरोच को कंट्रोल करने का नया तरीका #Jantarmanatar दिल्ली नगर निगम की कचरा गाड़ियां #Jantarmanatar की सड़कों पर कचरा फैला रही हैं। ताकि बदबू की वजह से कॉकरोच आगे न बढ़ सकें। अघोषित इमरजेंसी”
कॉक्रोचों को कंट्रोल करने का नया तरीका #Jantarmanatar के रास्तों पर दिल्ली नगर निगम की कचरा गाडि़यों द्वारा कचरा फैलाया जा रहा है। ताकि कॉक्रोच बदबू के कारण आगे ना बढ़ सकें। Undeclared Emergency #Jantarmanatar https://t.co/CIpxmIDdyd
— Sunil Yadav (@sunilyadav21) October 10, 2026
कमलेश ने पोस्ट कर लिखा, “मोदी सरकार, मान लो 10 अक्टूबर है शुरुआत.. आप उन्हें कैसे रोकेंगे..??”
मोदी सरकार मान जाओ 10 अक्टूबर शुरुआत है.. इनको कैसे रोकोगे..?? #वोट_चोर_गद्दी_छोड़ #jantarmanatar https://t.co/z7n1WP8uYT
— Kamlesh (@Kpgour72) October 10, 2026
इसके अलावा सतीश आचार्य, अभिमन्यु सिंह, फिरोज अहमद, कल्पेश ने भी यही दावा किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में जब हमने वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स सर्च किया तो हमे एबीपी न्यूज़ पर 17 अगस्त 2026 को प्रकाशित एक रिर्पोट मिली। इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो वाले द्रश्य हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान जीटी रोड पर कूड़े से भरा डंपर बीच सड़क पर ही उड़ेल दिया था।

हरियाणा में कई महीनों से सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों की कुछ मांगो को लेकर सरकार से नाराज़गी चल रही है। जिसके बाद 13 मई 2026 को दोनों का मांगो को लेकर आपस में समझौता हो गया था लेकिन इतने महीने बाद भी समझौते की मांगे अभी तक लागू नहीं की गई जिसको लेकर कर्मचारियों द्वारा फिर से प्रदर्शन किया गया। इसी प्रदर्शन के दौरान ही कर्मचारियों ने गुस्से में सड़क पर कूदे का डंपर उड़ेल दिया गया।
पड़ताल में हमे यही वीडियो पत्रकार कुलवंत सिंह के फेसबुक अकाउंट पर मिला। 17 अगस्त, 2026 की इस पोस्ट के कैप्शन में पानीपत में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का ज़िक्र है।
| दावा | दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने नगर निगम की गाड़ी से सारा कूड़ा सड़को पर फिकवा दिया है ताकि लोग जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में हिस्सा ना ले सकें। |
| हकीकत | ये घटना दिल्ली की नहीं हरियाणा की है जहाँ सफ़ाई कर्मचारियों ने सरकार से चल रही नाराज़गी में प्रदर्शन के दौरान डंपर से कचरा सड़क पर फैला दिया। |



No Comment! Be the first one.